'जन नायकन' पायरेसी विवाद: समर्थन में उतरे साउथ के सितारे, कमल हासन ने सिस्टम को घेरा
क्या है खबर?
साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय की नई फिल्म 'जन नायकन' इंटरनेट पर लीक हो गई है। फिल्म के ऑनलाइन लीक होने से निर्माताओं को भारी नुकसान होने का डर है। इस घटना से पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री नाराज है। रजनीकांत, कमल हासन और सूर्या जैसे बड़े सितारों ने इसकी कड़ी निंदा की है और सरकार से पायरेसी करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है। आइए जानते हैं किसने क्या कहा।
मांग
रजनीकांत ने की सरकार से की दोषियों को सजा देने की मांग
रजनीकांत ने एक्स पर सरकार से फिल्म लीक करने के जिम्मेदार लोगों को सख्त सजा देने की अपील की है। उन्होंनेने लिखा, 'इंटरनेट पर किसी के द्वारा 'जन नायकन' फिल्म को लीक करना स्तब्ध करने वाला और दुखद है। फिल्म संघों को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए और सरकार को दोषियों की पहचान कर उन्हें कड़ी सजा देनी चाहिए। भविष्य में इस तरह के अपराधों को जारी रखने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।'
ट्विटर पोस्ट
रजनीकांत का फूटा गुस्सा
ஜனநாயகன் திரைப்படம் இணையத்தில் யாராலோ வெளியிடப்பட்டிருப்பது அதிர்ச்சியையும்,வேதனையையும் அளிக்கிறது.
— Rajinikanth (@rajinikanth) April 10, 2026
திரை அமைப்புகள் இதற்கு எதிராகக் குரல் எழுப்பி, அரசு இதைச் செய்தவர்களைக் கண்டுபிடித்து கடுமையான தண்டனை அளிக்க வேண்டும்.
இது போன்ற குற்றம் இனியும் தொடரக்கூடாது.
अन्यायपूर्ण
सूर्या ने 'जन नायकन' लीक को बताया अन्यायपूर्ण और अक्षम्य
उधर अभिनेता-निर्माता सूर्या ने फिल्म के लीक होने पर लिखा, 'ये दिल तोड़ने वाला और अन्यायपूर्ण है। पूरी टीम के जुनून का ये हश्र कर दिया गया। मैं आप सभी से पूरी ईमानदारी के साथ अनुरोध करता हूं। कृपया फिल्म को यहां (इंटरनेट पर) न देखें, न साझा करें और ना ही इस पर चर्चा करें। उनके काम का सम्मान करें। मैं अपने दोस्तों के साथ खड़ा हूं और इस कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं, ये अक्षम्य है।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए सूर्या का पोस्ट
Heartbreaking and unfair — an entire team’s passion reduced to this. I request you all with honesty, please don’t watch, share, or discuss the film here. Respect their work. I stand with my friends and condemn the act, it’s unforgivable!#JanaNayagan
— Suriya Sivakumar (@Suriya_offl) April 10, 2026
निशाना
कमल हासन का सिस्टम पर बड़ा प्रहार
कमल हासन ने लीक की घटना को सिस्टम की विफलता बताया है। उन्होंने ये भी कहा कि सेंसर सर्टिफिकेशन में होने वाली देरी की वजह से ही अवैध रास्तों को बढ़ावा मिलता है। कमल ने इसे पूरी फिल्म इंडस्ट्री और कलाकारों पर हमला बताते हुए मांग की है कि जवाबदेही तय हो और नियमों को सख्ती से लागू किया जाए। अंत में उन्होंने दर्शकों से फिल्म को केवल सिनेमाघरों में देखकर पायरेसी को करारा जवाब देने की अपील की है।
ट्विटर पोस्ट
कमल हासन ने सिस्टम पर जमकर निकाली भड़ासी
The leak of #Jananayagan is not an accident - it is the result of systemic failure. Had due process been timely, we would not be here. Inordinate delays in certification created fertile ground for piracy. When legal access is stalled, illegitimate channels take over.
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) April 10, 2026
Piracy is…
चिंता
चिरंजीवी ने भी जताई थी चिंता
चिरंजीवी ने भी 'जन नायकन' के लीक होने पर गहरी चिंता जताते हुए इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं न केवल पूरी इंडस्ट्री को प्रभावित करती हैं, बल्कि सिनेमा के विकास के लिए भी घातक हैं। 'जन नायकन' को इस साल 9 जनवरी को रिलीज किया जाना था। हालांकि, सेंसर बोर्ड से समय पर सर्टिफिकेट न मिल पाने के कारण इसकी रिलीज टालनी पड़ी और अब तक नई रिलीज तारीख का ऐलान नहीं हुआ है।