LOADING...
'जन नायकन' लीक: पूजा हेगड़े और सोनू सूद बोले- सालों की मेहनत का अपमान है पायरेसी
'जन नायकन' लीक पर क्या बोलीं पूजा हेगड़े? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@hegdepooja)

'जन नायकन' लीक: पूजा हेगड़े और सोनू सूद बोले- सालों की मेहनत का अपमान है पायरेसी

Apr 11, 2026
02:51 pm

क्या है खबर?

साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' के ऑनलाइन लीक होने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री स्तब्ध है। निर्माताओं को होने वाले भारी नुकसान के बीच अब फिल्म की लीड हीरोइन पूजा हेगड़े ने चुप्पी तोड़ी है। पूजा ने फिल्म के पायरेसी का शिकार होने पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे 'दिल तोड़ने वाला' बताया है। अभिनेत्री ने फैंस से एक भावुक अपील करते हुए कहा है कि वे सैकड़ों लोगों की मेहनत का सम्मान करें।

अपील

पायरेसी पर पूजा हेगड़े की भावुक अपील

पूजा ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मेरे प्यारे दर्शकों, एक फिल्म अनगिनत घंटों की मेहनत, रचनात्मक जोखिमों, व्यक्तिगत बलिदानों और एक ऐसी टीम का परिणाम होती है, जिसने आपको बेहतरीन अनुभव देने की उम्मीद में हर दिन काम किया है। हमारी फिल्म को ऑनलाइन लीक होते देखना निराशाजनक है, न केवल मेरे लिए, बल्कि उस हर व्यक्ति के लिए, जिसने इस पर काम किया है। इसे अवैध रूप से लीक और साझा होते देखना दिल टूटने जैसा है।'

सलाि

सिनेमा और कला को जिंदा रखना है तो पायरेसी न करें- पूजा

पूजा लिखती हैं, 'इसे लीक और शेयर होते देखना सचमुच कठिन है। सिर्फ कमाई नहीं, बल्कि इसलिए क्योंकि ये हर कलाकार और तकनीशियन के हक का सम्मान छीन लेता है। क्या हम सब एक साथ इकट्ठा होकर आखिरी बार बड़े पर्दे पर सही तरीके से विजय सर की आखिरी फिल्म का जश्न नहीं मना सकते? चलिए थोड़ा इंतजार करते हैं, ये समय आने पर आपके सामने होगी। कृपया पायरेसी को बढ़ावा न दें। इसी तरह सिनेमा और कला जीवित रहेंगे।"

Advertisement

नाराजगी

सोनू सूद ने भी जताई नाराजगी

जहां पूजा ने फिल्म को कलाकारों के 'सम्मान' से जोड़ा और विजय सर की आखिरी फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने की अपील की, वहीं सोनू सूद ने फिल्म मेकिंग के संघर्ष को 'निद्राहीन रातों' और फिल्म की तुलना एक बच्चे से करते हुए पायरेसी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। दोनों ही कलाकार विजय और उनकी पूरी टीम के साथ मजबूती से खड़े नजर आ रहे हैं।

Advertisement

मांग

'जन नायकन' लीक पर रजनीकांत और कमल हासन भी भड़के

बता दें कि पूजा और सोनू से पहले रजनीकांत और कमल हासन जैसे कई सितारे फिल्म 'जन नायकन' के ऑनलाइन लीक होने पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर चुके हैं। 'जन नायकन' थलापति विजय की आखिरी फिल्म है। इसे इस साल 9 जनवरी को रिलीज किया जाना था। हालांकि, सेंसर बोर्ड से समय पर सर्टिफिकेट न मिल पाने के कारण इसकी रिलीज टालनी पड़ी और अब तक नई रिलीज तारीख का ऐलान नहीं हुआ है।

Advertisement