बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही 'जन नायकन', 4 दिनों में कमाई 200 करोड़ के पार
क्या है खबर?
थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे समीक्षकों और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई। तब से वीकेंड पर शानदार कारोबार करते हुए इसने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी विजय की फिल्म को शानदार प्रतिक्रिया हासिल हुई है। आइए एक नजर डालते हैं 'जन नायकन' के ताजा कलेक्शन पर।
कमाई
'जन नायकन' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, 'जन नायकन' ने रिलीज के चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 32 करोड़ रुपये कमाए हैं।
इसमें तमिल वर्जन से 27.30 करोड़, हिंदी से 3.35 करोड़ और तेलुगु से 1.35 करोड़ रुपये शामिल हैं।
इससे पहले फिल्म ने तीसरे दिन 28.90 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 21.15 करोड़ रुपये और पहले दिन 42.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
इन आंकड़ों के साथ फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 124.75 करोड़ रुपये का नेट कारोबार कर लिया है।
फिल्म
दुनियाभर में चला विजय की फिल्म का जादू
'जन नायकन' विश्व स्तर पर भी कमाल और धमाल दिखा रही है। इसने विदेशों में, चौथे दिन 10 करोड़ रुपये कमाए, जिससे कुल विदेशी कमाई अब तक 71.50 करोड़ रुपये हो गई है।
इसके साथ ही, फिल्म का वैश्विक कुल कलेक्शन अब 217.48 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
एस विनोथ द्वारा निर्देशित ये फिल्म राजनीतिक एक्शन ड्रामा है, जिसमें विजय के साथ पूजा हेगड़े मुख्य किरदार में हैं।
बॉबी देओल, ममिता बैजू, प्रकाश राज और प्रियामणि भी शामिल हैं।