Loading...
विजय की फिल्म 'जन नायकन' का एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन, बंपर ओपनिंग के लिए तैयार
'जन नायकन' की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

विजय की फिल्म 'जन नायकन' का एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन, बंपर ओपनिंग के लिए तैयार

Jul 20, 2026
12:11 pm

क्या है खबर?

अभिनेता से नेता बन चुके थलापति विजय अपनी आखरी फिल्म 'जन नायकन'लेकर दर्शकों के बीच आ रहे हैं। 6 महीने से ज्यादा लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 23 जुलाई को ये फिल्म सिनेमाघरों में भव्य रिलीज के लिए तैयार है। निर्माताओं ने इसकी एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है और 10 घंटे से भी कम समय में इसका शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। 'जन नायकन' ने भारत में पहले दिन 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

बिक्री

एडवांस बुकिंग में तमिल भाषा का दबदबा

इंडिया टुडे ने ट्रैक टॉलीवुड की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि 'जन नायकन' ने भारत-स्तरीय प्री-सेल्स में 10.60 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 19 जुलाई तक इसने 4,314 शो के लिए 4.35 लाख से ज्यादा टिकट बेच दिए।

फिल्म के लिए तमिलनाडु सबसे बड़ा बाजार बनकर उभरा है, जिसने एडवांस बुकिंग में 4.87 करोड़ रुपये का योगदान दिया।

कर्नाटक 3.04 करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर है। केरलम ने 1.69 करोड़ रुपये का योगदान दिया है।

उम्मीद

आखिरी बार पर्दे पर नजर आएंगे विजय

रिपोर्ट के अनुसार, कई प्रमुख सिनेमाघरों में बुकिंग अभी शुरू नहीं हुई, इसलिए ट्रेड को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में एडवांस सेल्स में और तेजी आएगी। फिलहाल तो सीमित रिलीज के बावजूद फिल्म की दमदार शुरुआत की उम्मीद की जा रही है।

बता दें, 'जन नायकन' को विजय के करियर की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है।

एच विनोथ द्वारा निर्देशित इसमें उनके साथ पूजा हेगड़े, ममिता बैजू और बॉबी देओल भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

ADVERTISEMENT