Loading...
'जन नायकन' से काटे गए सीन, कैमरे के सामने रो पड़ीं अभिनेत्री आनंदी अजय; वीडियो वायरल
अभिनेत्री आनंदी अजय का रोते हुए वीडियो वायरल

'जन नायकन' से काटे गए सीन, कैमरे के सामने रो पड़ीं अभिनेत्री आनंदी अजय; वीडियो वायरल

Jul 24, 2026
04:39 pm

क्या है खबर?

तमिल टीवी जगत की जानी-मानी अभिनेत्री आनंदी अजय का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। थलापति विजय की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जन नायकन' से अपने सभी सीन काट दिए जाने की खबर मिलते ही आनंदी का दिल टूट गया और वो कैमरे के सामने ही रो पड़ीं। लगभग 1 साल तक इस प्रोजेक्ट से जुड़ी रहीं अभिनेत्री ने इस मौके को अपने करियर का सबसे बड़ा मील का पत्थर माना था।

दर्द

1 साल की मेहनत पर फिरा पानी

आनंदी के अनुसार, वो 1 साल से इस फिल्म से जुड़ी थीं और विजय संग स्क्रीन साझा करने को लेकर उत्साहित थीं।

तमिल में आनंदी ने कहा कि फाइनल कट से सीन हटाए जाने की खबर पाकर उनका दिल पूरी तरह टूट गया है। उन्होंने ये भी कहा कि शायद उन्हें थलापति विजय के साथ काम करने का मौका दोबारा कभी न मिले, क्योंकि 'जन नायकन' को राजनीति में प्रवेश से पहले विजय की आखिरी फिल्म माना जा रहा है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT

हिम्मत

फैंस ने बढ़ाया हौसला

आनंदी के वीडियो को यूजर्स का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। कई प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में उनके प्रति अपनी गहरी सहानुभूति जताई।

एक ने लिखा, 'आपको जल्द ही कोई बड़ा और मुख्य रोल मिलेगा, जो भी होता है, किसी अच्छे कारण से होता है, हिम्मत रखिए।'

दूसरे ने सांत्वना देते हुए लिखा, 'ये सुनना वाकई दुखद है, लेकिन आप इससे भी बेहतर की हकदार हैं।'

एक अन्य यूजर ने उनका हौसला बढ़ाते हुए लिखा, 'चिंता मत कीजिए, मजबूत रहिए।'

ADVERTISEMENT

परिचय

एक्टिंग के साथ डांस में भी माहिर

बता दें कि आनंदी ने तमिल टेलीविजन इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

उन्होंने 'कार्थिगई पेंगल', 'यमुना', 'काना कानुम कालंगल' और 'कल्लिकट्टू पल्लीकूडम' जैसे चर्चित धारावाहिकों में अपनी अहम भूमिका दर्ज कराई है।

अभिनय के अलावा वो एक प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांगना भी हैं। उन्होंने 'डांस जोड़ी डांस 3.0', 'जोड़ी नंबर 1' (सीजन 6 और 7) और 'मानाडा मयिलाडा' (सीजन 7) जैसे लोकप्रिय रियलिटी शो में भी भाग लिया है।

स्टारकास्ट

'जन नायकन' में नजर आ रहे ये कलाकार

फिल्म 'जन नायकन' की बात करें ते एच विनोथ ने इसका निर्देशन किया है। इाने भारत में 41 करोड़ और दुनियाभर में 77 करोड़ रुपये के साथ अपना खाता खोला है।

फिल्म में विजय पूर्व पुलिस अधिकारी के रोल में हैं, जो अपनी गोद ली हुई बेटी (ममिता बैजू) को सेना में भेजने और देश को विलेन जॉन हिमलर (बॉबी देओल) से बचाने की जंग लड़ते हैं।

पूजा हेगड़े, प्रकाश राज और गौतम मेनन भी इसमें अहम भूमिकाओं में हैं।

ADVERTISEMENT