Loading...
'जेलर 2' पर विद्या बालन बोलीं- तड़का सबने लगाया पर असली जायका तो रजनीकांत ही हैं
'जेलर 2' पर विद्या बालन ने कही ये बात

'जेलर 2' पर विद्या बालन बोलीं- तड़का सबने लगाया पर असली जायका तो रजनीकांत ही हैं

Oct 14, 2026
01:42 pm

क्या है खबर?

विद्या बालन हमेशा अपनी अलगग-अलग पटकथाओं और भूमिकाओं से दर्शकों को चौंकाती हैं। हिंदी सिनेमा में सफलता के बाद अब वो नेल्सन दिलीपकुमार की फिल्म 'जेलर 2' से एक बार फिर साउथ का रुख कर रही हैं। फिल्म में विद्या 'कांता' का किरदार निभाएंगी, जिसकी पारिवारिक भावनाएं बेहद मजबूत हैं। भारतीय सिनेमा के 'थलाइवा' रजनीकांत के साथ उन्होंने पहली बार स्क्रीन शेयर की है। हाल ही में विद्या ने अपनी इस फिल्म और किरदार पर खुलकर बात की।

बयान

'जेलर 2' में 'कांता' का किरदार मिलने पर खुश हुईं विद्याे

जूम के साथ एक इंटरव्यू में विद्या ने कहा, "मैं जानती थी कि 'जेलर' रजनीकांत की फिल्म है, क्योंकि मैंने ये फिल्म देखी है और मुझे यह बेहद पसंद आई थी। रजनीकांत की फिल्म तो रजनीकांत की ही होती है। मुझे खुशी है कि नेल्सन ने 'कांता' जैसे दिलचस्प किरदार के लिए मुझे चुना। रजनी सर के साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान और गर्व की बात है।"

आकर्षण

"असली पकवान तो रजनीकांत ही हैं"

विद्या ने आगे इशारा किया कि फिल्म में दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज क्या होगा।

अपनी भूमिका पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "कांता' मेरे लिए एक बेहद दिलचस्प किरदार है। वो अपने परिवार से बेइंतहा प्यार करती है और उनकी रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। 'जेलर' यूनिवर्स में हर कोई अपना खास तड़का लगाता है, लेकिन असली पकवान तो हमेशा रजनीकांत ही होते हैं।"

ADVERTISEMENT

मंजूरी

'जेलर 2' को मिली CBFC से हरी झंडी

'जेलर 2' को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से U/A 16+ सर्टिफिकेट मिल गया है।

फिल्म करीब 2 घंटे 45 मिनट की है।

सीक्वल में राम्या कृष्णन, योगी बाबू और मिरना वापसी कर रहे हैं, वहीं एसजे सूर्या, सूरज वेंजरामूडू, मिथुन चक्रवर्ती, अन्ना राजन और जतिन सरना भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

2023 की ब्लॉकबस्टर का हिस्सा रहे मोहनलाल और शिव राजकुमार इस सीक्वल में भी दिखाई देंगे। इसके साथ ही विजय सेतुपति भी फिल्म का हिस्सा हैं।

ADVERTISEMENT

फिल्म

कब रिलीज हो रही 'जेलर 2' ?

साल 2023 में रिलीज हुई 'जेलर' तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल रही, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए थे। उधर फिल्म में रजनीकांत ने भी अपने अंदाज से खूब वाहवाही लूटी थी।

अब कलानिधि मारन के सन पिक्चर्स बैनर तले बनी इसका सीक्वल 'जेलर 2' भी तहलका मचाने के लिए तैयार है। यह धमाकेदार मल्टीस्टारर फिल्म 15 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

ADVERTISEMENT