Loading...
रजनीकांत की 'जेलर 2' ने वीकेंड पर किया दमदार कारोबार, जानिए 'उड़ता तीर' का हाल
'जेलर 2' और 'उड़ता तीर' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रजनीकांत की 'जेलर 2' ने वीकेंड पर किया दमदार कारोबार, जानिए 'उड़ता तीर' का हाल

Nov 02, 2026
09:55 am

क्या है खबर?

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' सिनेमाघरों में अपनी धाक जमाए बैठी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 18 दिन पूरे कर लिए और अब यह अपने तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। इसी के साथ इसने वीकेंड पर दमदार कारोबार कर दिखाया है। आयुष्मान खुराना और सारा अली खान अभिनीत फिल्म 'उड़ता तीर' बॉक्स ऑफिस पर धीमी गति से आगे बढ़ती आई है। हालांकि, वीकेंड का इसने भी फायदा उठाया। आइए देखें इन फिल्मों का ताजा कारोबार।

कमाई

बाॅक्स ऑफिस पर 500 करोड़ कमाने से इतनी दूर 'जेलर 2'

सैकनिल्क के मुताबिक, 'जेलर 2' ने रिलीज के 18वें दिन (रविवार) 11.20 करोड़ रुपये कमाए।

इसने 17वें दिन 9.70 करोड़ रुपये कमाए थे, जिसके बाद कुल नेट कलेक्शन 456.30 करोड़ रुपये हो गया है। अब 500 करोड़ के क्लब में दाखिल होने के लिए इसे अपनी रफ्तार को बनाए रखना होगा।

विदेशों में, फिल्म ने 18वें दिन 3 करोड़ कमाए, जिससे कुल विदेशी कमाई 273.50 करोड़ हो गई है। साथ ही वैश्विक कुल कलेक्शन 807.25 करोड़ रुपये हो चुका है।

बढ़त

'उड़ता तीर' का कैसा रहा हाल?

सैकनिल्क के मुताबिक, आयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' ने 10वें दिन 4.35 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह आंकड़ा 9वें दिन हुई कमाई 4 करोड़ के मुकाबले ज्यादा है।

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 42.10 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है, वहीं विश्व स्तर पर यह 61.50 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

धर्मा प्राेडक्शन द्वारा निर्मित, 'उड़ता तीर' एक जासूसी कॉमेडी-ड्रामा है जिसमें राम कपूर, गुलशन ग्रोवर, राहुल बोस, गौरव गेरा और दिवंगत अभिनेता मुकुल देव भी हैं।

ADVERTISEMENT