Loading...
'जेलर 2' की कमाई 400 करोड़ के पार, रजनीकांत की फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्ड
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट

'जेलर 2' की कमाई 400 करोड़ के पार, रजनीकांत की फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्ड

Oct 27, 2026
09:36 am

क्या है खबर?

बॉक्स ऑफिस पर सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' लगातार अच्छी कमाई कर रही है। इसी बदौलत इसने सिर्फ 12 दिनाें में 400 करोड़ रुपये का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है। साथ ही साथ अभिनेता की ब्लॉकबस्टर फिल्म '2.0' की भारत में लाइफटाइम कमाई 407.05 करोड़ को पीछे छोड़ दिया है। उधर, आयुष्मान खुराना की फिल्म 'उड़ता तीर' भी ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। इसके अलावा, बॉक्स ऑफिस की रेस में 'नई नवेली' और 'प्रहार' भी बनी हुई है।

कमाई

'जेलर 2' ने 12 दिनों में हासिल किया ये मुकाम

सैकनिल्क के मुताबिक, 'जेलर 2' ने 12वें दिन (सोमवार) 9.45 करोड़ रुपये कमाए हैं।

फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 408.15 करोड़ रुपये हो गया है जो '2.0' से ज्यादा है। इस तरह 'जेलर 2' कॉलीवुड (तमिल) की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है।

दूसरे नंबर पर '2.0' (407.05 करोड़), तीसरे नंबर पर 'जेलर' (348.55 करोड़), चौथे पर ''लियो (341.04 करोड़) और 5वें पर 'कुली' (285.01 करोड़) काबिज है।

वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म 733.35 करोड़ रुपये की ग्राॅस कमाई कर चुकी है।

अन्य फिल्में

'उड़ता तीर' कारोबारी दिनों में आते ही लड़खड़ाई

आयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' ने चौथे दिन (सोमवार) 3.15 करोड़ कमाए हैं, जो तीसरे दिन की कमाई 8.20 करोड़ के मुकाबले कम है। इसका कुल कलेक्शन अब 22.70 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 33.87 करोड़ रुपये है।

यामी गौतम की 'नई नवेली' ने 11वें दिन 35 लाख कमाए जिससे इसका कुल कलेक्शन 24.95 करोड़ रुपये हो गया है।

राजकुमार राव की 'प्रहार' ने 11वें दिन 45 लाख कमाए और कुल कमाई 20.55 करोड़ रुपये हुई है।

ADVERTISEMENT