LOADING...
शाहरुख खान ने रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' से किया किनारा, हटाया जाएगा कैमियो सीन?
'जेलर 2' में नहीं दिखेंगे शाहरुख खान

शाहरुख खान ने रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' से किया किनारा, हटाया जाएगा कैमियो सीन?

Jun 07, 2026
04:26 pm

क्या है खबर?

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। उधर फिल्म में रजनीकांत के किरदार और उनके धांसू अभिनय की भी खूब तारीफ हुई थी। फिल्म की रिलीज के बाद से ही फैंस को 'जेलर' के दूसरे भाग 'जेलर 2' का इंतजार था, वहीं जब इस बहुप्रतीक्षित सीक्वल से शाहरुख खान का नाम जुड़ा तो दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया। बहरहाल, अब खबर है शाहरुख इस फिल्म से बाहर हो गए हैं।

रिपोर्ट

रजनीकांत के साथ दोबारा शूट होंगे 'जेलर 2' के कुछ दृश्य

'जेलर 2' में शाहरुख के कैमियो को लेकर फैंस के बीच काफी चर्चा थी, लेकिन पिंकविला की मानें तो अब ऐसा नहीं होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माता फिल्म से शाहरुख के पूरे कैमियो रोल को हटाने पर विचार कर रहे हैं। इस बदलाव के बाद फिल्म की टीम 8 या 9 जून 2026 को रजनीकांत के साथ कुछ बचे हुए दृश्यों की दोबारा शूटिंग कर सकती है। हालांकि, इस खबर की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

कारण

इस वजह से शाहरुख ने छोड़ दी फिल्म

पहले चर्चा थी कि 'जेलर 2' में शाहरुख एक खास कैमियो करने वाले थे, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक, अपनी फिल्म 'किंग' में व्यस्त होने के चलते उन्हें ये प्रुस्ताव ठुकरना पड़ा। ऐसी खबरें भी हैं कि शाहरुख की जगह उनके कैमियो के लिए निर्माता ऋतिक रोशन के नाम पर विचार कर रहे हैं। 'जेलर 2' को कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर 4 सितंबर, 2026 को रिलीज करने की तैयारी की जा रही है।

Advertisement