'जेलर 2' की OTT रिलीज की जानकारी आई सामने, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म?
रजनीकांत के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है। उनकी फिल्म 'जेलर 2' नवंबर महीने में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो सकती है।
यह फिल्म 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आई और अब दिवाली के आसपास नवंबर में ही OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे सकती है।
दर्शक इसे हिंदी समेत कई भाषाओं में देख पाएंगे।
'जेलर 2' को ऐसी प्रतिक्रियाएं मिली
'जेलर 2' साल 2023 में आई हिट फिल्म 'जेलर' की अगली कड़ी है। इसमें रजनीकांत एक बार फिर राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिरना और ऋत्विक के साथ नजर आएंगे।
इस सीक्वल में एस जे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजारामूडु, विद्या बालन, अन्ना राजन और जतिन सरना जैसे नए कलाकार भी जुड़ गए हैं।
नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी और सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित इस एक्शन-कॉमेडी को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं।
कुछ दर्शकों को फिल्म में कॉमेडी और एक्शन का जबरदस्त मेल खूब भाया, जबकि कुछ को लगा कि दूसरे हाफ में हंसी-मजाक थोड़ा कम पड़ गया।