'जेलर 2' ने दशहरे का उठाया फायदा, बंपर कमाई से पार किया 500 करोड़ का आंकड़ा
क्या है खबर?
तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने दशहरे का पूरा फायदा उठाया है। इसने विश्व स्तर पर 500 करोड़ रुपये कमाते हुए निर्माताओं को मालामाल कर दिया और इस साल दक्षिण भारतीय सिनेमा की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर बन गई है। फिल्म का क्रेज दर्शकों पर इस कदर है कि सिनेमाघरों खचाखच भरे हैं। वहीं, अन्य फिल्में 'रणबाली', 'नई नवेली' और 'प्रहार' 5 दिन पूरे कर चुकी हैं। आइए इन सभी फिल्मों की ताजा कमाई पर डालें एक नजर।
कलेक्शन
'जेलर 2' की तूफानी कमाई से हिला बॉक्स ऑफिस
सैकनिल्क के मुताबिक, 'जेलर 2' ने रिलीज के 6वें दिन (मंगलवार) 45.55 करोड़ रुपये की धाकड़ कमाई की है। यह कलेक्शन 5वें दिन की कमाई 42.35 के मुकाबले भी ज्यादा है।
फिल्म घरेलू स्तर पर 287.80 करोड़ रुपये की नेट कमाई करते हुए अपने कथित बजट 250 कराेड़ को वसूल चुकी है।
विदेशों में, इसने 6वें दिन 10 करोड़ कमाए, जिससे कुल विदेशी कमाई 204 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, वैश्विक कुल कलेक्शन 541 करोड़ रुपये हो गया है।
असर
अन्य फिल्मों की कमाई का ताजा हाल
विजय देवरकोंडा की फिल्म 'रणबाली' 16 अक्टूबर को रिलीज हुई, जिसने 5वें दिन 6.75 करोड़ कमाए हैं। कारोबारी दिनों के लिहाज से इसने अच्छा कारोबार किया है और अब तक 36.20 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।
दूसरी ओर, यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' ने 5वें दिन 4.35 करोड़ रुपये कमाए, जिससे कुल नेट कलेक्शन 18.65 करोड़ रुपये हो गया है।
राजकुमार राव की 'प्रहार' 5वें दिन 3.30 करोड़ कमाए और इसका कुल नेट कारोबार 14.45 करोड़ रुपये हुआ है।