रजनीकांत की 'जेलर 2' ने 5वें दिन भी लूटा बॉक्स ऑफिस, 'रणबाली' का कैसा हाल?
क्या है खबर?
तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' की ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला 5वें दिन भी जारी रहा। फिल्म वैश्विक स्तर पर 500 करोड़ रुपये के क्लब में दाखिल होने से सिर्फ कुछ कदम दूर रह गई है। वहीं भारत में इसने 200 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं। दूसरी तरफ, विजय देवरकोंडा अभिनीत फिल्म 'रणबाली' की कमाई में गिरावट देखी गई है। कारोबारी दिनों का असर फिल्म के कलेक्शन पर दिखने लगा है। आइए देखें दोनों फिल्मों की कमाई।
कमाई
'जेलर 2' की सुनामी बॉक्स ऑफिस पर जारी
सैकनिल्क के मुताबिक, 'जेलर 2' ने रिलीज के 5वें दिन (पहला सोमवार) 42.35 करोड़ रुपये कमाए हैं, जबकि चौथे दिन का कलेक्शन 55.85 करोड़ रुपये था।
फिल्म घरेलू स्तर पर अब तक कुल 242.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। विदेशों में 5वें दिन 10 करोड़ कमाने के बाद इसने वर्ल्डवाइड कुल 477.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
पहले साेमवार की परीक्षा में यह 'जेलर' (23.55 करोड़), 'लियो' (34.1 करोड़) और '2.0' (29 करोड़) को पछाड़ चुकी है।
गिरावट
'रणबाली' की कमाई में आई गिरावट
विजय और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'रणबाली' बॉक्स ऑफिस पर 4 दिन पूरे कर चुकी है।
सैकनिल्क के मुताबिक, इसने अपने पहले सोमवार को 5.40 करोड़ रुपये कमाए हैं, जो तीसरे दिन हुई कमाई 7.50 करोड़ के मुकाबले थोड़ी कम है।
फिल्म घरेलू स्तर पर अब तक सिर्फ 29.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई है, जबकि वर्ल्डवाइड इसने 43.85 करोड़ रुपये कमाए हैं।
अपने अनुमानित बजट लगभग 120 करोड़ रुपये वसूलने के लिए फिल्म को और दम दिखाना होगा।