NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'बवाल' को मिल रहे प्यार पर आई जाह्नवी कपूर की पहली प्रतिक्रिया, कही यह बात 
    अगली खबर
    'बवाल' को मिल रहे प्यार पर आई जाह्नवी कपूर की पहली प्रतिक्रिया, कही यह बात 
    'बवाल' पर बोलीं जाह्नवी कपूर (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@janhvikapoor)

    'बवाल' को मिल रहे प्यार पर आई जाह्नवी कपूर की पहली प्रतिक्रिया, कही यह बात 

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jul 23, 2023
    05:02 pm

    क्या है खबर?

    जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की फिल्म 'बवाल' शुक्रवार को अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हुई थी।

    दर्शकों से लेकर सितारे तक इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। फिल्म को समीक्षकों की भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

    शनिवार को वरुण ने इंस्टाग्राम पर फिल्म को प्यार देने के लिए लोगों का आभार जताया था।

    अब जाह्नवी ने भी इंस्टाग्राम पर फिल्म को मिल रही प्रतिक्रियाओं पर अपने दिल की बात कही है।

    पोस्ट 

    आपका प्यार बवाल है- जाह्नवी

    जाह्नवी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने समीक्षकों की टिप्पणियां भी साझा की हैं।

    'बवाल' में वरुण अजय (अज्जू) नाम के एक शिक्षक के किरदार में हैं। जाह्नवी ने अजय की पत्नी निशा की भूमिका निभाई है।

    तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, 'आपका प्यार बवाल है। निशा को अपनाने के लिए, अज्जू को सुधारने के लिए, हमारी कहानी और प्यार को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया।'

    संदेश

    जाह्नवी ने दिया यह संदेश

    उन्होंने आगे लिखा, 'अपनी छवि बनाने की रेस में और लोगों से मान्यता पाने के चक्कर में हम में से कुछ लोग खो गए हैं। कभी-कभी हमें जो बातें सबसे बड़ी समस्या लग रही होती हैं, वो सिर्फ हमारे दिमाग में होती हैं। इससे फर्क नहीं पड़ता कि आपके पास क्या है, बल्कि इससे पड़ता है कि आप क्या हो। कभी-कभी हम सबसे सरल चीजों की कीमत नहीं समझते हैं, जब तक कि उसे खो ना दें।'

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    जाह्नवी का पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by janhvikapoor on July 23, 2023 at 3:35 pm IST

    वरुण धवन

    'अज्जू भइया' ने भी जताया था आभार

    शनिवार को वरुण ने भी फिल्म को प्यार देने के लिए लोगों को शुक्रिया कहा था।

    उन्होंने लिखा था, 'अज्जू भइया ने माहौल बना दिया। 'बवाल' को अपने दिलों में जगह देने के लिए शुक्रिया। मेरी किसी भी फिल्म के लिए पहले कभी मुझे इतने सारे कॉल नहीं आए। फिल्म का लोगों पर जो प्रभाव पड़ रहा है, वह कमाल का है। यह फेक इमेज इंडस्ट्री पर आंखें खोलने वाली है। आज हम सब इसके शिकार हैं।'

    फिल्म 

    ऐसी है 'बवाल' की कहानी

    फिल्म का मुख्य किरदार अजय है, जिसे अपनी छवि से बेहद प्यार है। शहर में अपनी अच्छी छवि बनाए रखने के लिए वह झूठ पर झूठ बोलता है। शहर की खूबसूरत लड़की निशा से शादी भी वह अपना भौकाल बनाने के लिए करता है।

    अजय इतिहास का शिक्षक है। इतिहास का सहारा लेकर फिल्म दिखावे, झूठ और चोचलेबाजी पर मजबूती से प्रहार करती है।

    फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग यूरोप में हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जाह्नवी कपूर
    वरुण धवन
    बवाल फिल्म
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    ओला रोडस्टर X पर 10,000 रुपये फायदे घोषित, जानिए किन ग्राहकों को मिलेगा  ओला इलेक्ट्रिक
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: MI और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर भड़काऊ टिप्पणी के मामले में पुणे की छात्रा गुरुग्राम से गिरफ्तार ऑपरेशन सिंदूर
    CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान से हर बार धोखा ही मिला, बताई युद्धविराम की वजह अनिल चौहान

    जाह्नवी कपूर

    सारा अली खान के लिए 2020 रहा सबसे खराब, ब्रेकअप और फ्लॉप फिल्मों ने किया परेशान सारा अली खान
    जन्मदिन विशेष: इस डाइट और एक्सरसाइज से फिट रहती हैं जाह्नवी कपूर  डाइट
    जन्मदिन विशेष: जाह्ववी कपूर की आने वाली इन  फिल्मों का दर्शकों को इंतजार जन्मदिन विशेष
    जन्मदिन विशेष: जान्हवी कपूर हैं करोड़ों की मालकिन, महंगी गाड़ियों का भी रखती हैं शौक बॉलीवुड समाचार

    वरुण धवन

    वरुण धवन ने ट्रोल होने के बाद जीजी हदीद को गोद में उठाने पर तोड़ी चुप्पी बॉलीवुड समाचार
    क्या वरुण धवन के साथ 'मानाडु' के रीमेक से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे रवि तेजा?  रवि तेजा
    वरुण धवन फिल्म 'बवाल' में निभाएंगे इतिहास शिक्षक की भूमिका, कुछ ऐसी होगी कहानी  बवाल फिल्म
    'सिटाडेल' के हिंदी संस्करण से जुड़े सिकंदर खेर, वरुण धवन और सामंथा संग आएंगे नजर सिकंदर खेर

    बवाल फिल्म

    वरुण धवन की 'बवाल' में जबरदस्त ऐक्शन, एक दिन की शूटिंग का खर्च 2.5 करोड़ रुपये पोलैंड
    वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की 'बवाल' की रिलीज डेट टली, निर्देशक ने बताई यह वजह जर्मनी
    वरुण धवन ने दी जाह्नवी कपूर को अनोखे अंदाज में जन्मदिन की बधाई, देखिए वीडियो जाह्नवी कपूर
    फिल्म 'बवाल' की नई रिलीज डेट जारी, पहली बार साथ आए वरुण धवन और जान्हवी कपूर  वरुण धवन

    बॉलीवुड समाचार

    सारा अली खान ने की अमरनाथ यात्रा, सामने आया वीडियो  सारा अली खान
    इशिता दत्ता और वत्सल सेठ ने दिखाई अपने बेटे की पहली झलक, साझा की तस्वीर टीवी जगत की खबरें
    आदित्य रॉय कपूर का ऐलान, अब सुर भी लगाएंगे अभिनेता; लेकर आ रहे अपना म्यूजिक एल्बम  आदित्य रॉय कपूर
    करणजीत वोहरा का नाम सनी लियोनी कैसे पड़ा? अभिनेत्री ने खुद सुनाया किस्सा सनी लियोनी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025