LOADING...
'बवाल': असल जिंदगी में रोमांस पर बोले जाह्नवी कपूर और वरुण धवन
'बवाल' में नजर आएंगे वरुण-जाह्नवी

'बवाल': असल जिंदगी में रोमांस पर बोले जाह्नवी कपूर और वरुण धवन

Jul 15, 2023
04:52 pm

क्या है खबर?

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'बवाल' के लिए चर्चा में हैं। दोनों फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी के साथ फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म में पहली बार पर्दे पर वरुण और जाह्नवी की जोड़ी नजर आएगी। फिल्म में वरुण और जाह्नवी लखनऊ से लेकर पेरिस तक रोमांस करते नजर आएंगे। अब एक इंटरव्यू में वरुण और जाह्नवी ने असल जिंदगी में प्यार और रिलेशनशिप पर अपनी बात कही है।

जाह्नवी कपूर

यह बहुत जरूरी है कि आप किसी को प्यार करें- जाह्नवी

बॉलीवुड बबल से बातचीत में जाह्नवी ने कहा कि वह बहुत शुद्ध और रोमांटिक हैं। जाह्नवी ने कहा, "यह जिंदगी की सबसे जरूरी चीजों में से एक है कि आप किसी को प्यार करें और आपको कोई प्यार करे। एक स्वस्थ रिलेशनशिप में आपको अपनी इमेज की चिंता करने की जरूरत नहीं होती। अगर आप एक स्वस्थ रिलेशनशिप में हैं, तो दूसरे इंसान के साथ आप उससे भी ज्यादा खुलकर रह सकते हैं, जितना आप अकेले में रहते हैं।"

श्रीदेवी-बोनी कपूर

माता-पिता की प्रेम कहानी से प्रभावित जाह्नवी

जाह्नवी ने कहा कि उनके लिए प्यार का मतलब उनके माता-पिता कि कहानी है। अपने पिता की कहानियां कि वह मां को कैसे खुश करते थे, मां की कहानियां और दोनों का एक-दूसरे के लिए समर्पण ने उन्हें प्रभावित किया है। उन्होंने उनके लिए प्यार के पैमाने को काफी ऊंचा कर दिया है। जाह्ववी लोकप्रिय निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी हैं। बोनी और श्रीदेवी ने 1996 में शादी की थी। यह बोनी की दूसरी शादी थी।

Advertisement

वरुण धवन

प्यार विकसित होता रहता है- वरुण 

इससे उलट वरुण का कहना है कि वह कभी किसी और की प्रेम कहानी से प्रभावित नहीं हुए। उनके अनुसार, प्यार हमेशा विकसित होता और बदलता रहता है। उन्होंने कहा, "नताशा के साथ मेरा रिश्ता था जब हम स्कूल में साथ थे, वह थोड़ा बदला जब हम कॉलेज पहुंचे फिर हमने डेटिंग शुरू की और अब हम शादीशुदा हैं तो यह बिल्कुल अलग है। प्यार हमेशा विकसित होता रहता है, वह एक जैसा नहीं रह सकता।"

Advertisement

बवाल

21 जुलाई को आएगी बवाल

वरुण और जाह्नवी की फिल्म 'बवाल' 21 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। फिल्म में वरुण इतिहास के एक शिक्षक का किरदार निभा रहे हैं, जिसका उसके इलाके में रुतबा है। उसे एक खूबसूरत लड़की निशा से प्यार हो जाता है और वह हर हाल में उसे पाना चाहता है। वह उसे लेकर यूरोप घूमना चाहता है। इसके बाद कहानी ट्विस्ट लेती है और फिल्म में एक्शन की एंट्री होती है।

Advertisement