NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / म्यूजिक वीडियो में गायक दीप मनी के साथ काम करेंगी जैकलीन फर्नांडिस
    अगली खबर
    म्यूजिक वीडियो में गायक दीप मनी के साथ काम करेंगी जैकलीन फर्नांडिस
    इस म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी जैकलीन

    म्यूजिक वीडियो में गायक दीप मनी के साथ काम करेंगी जैकलीन फर्नांडिस

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Sep 21, 2021
    05:30 pm

    क्या है खबर?

    जैकलीन फर्नांडिस अपने अभिनय के अलावा ग्लैमरस लुक के कारण सुर्खियों में छाई रहती हैं। सोशल मीडिया पर लाखों की संख्या में इस अभिनेत्री के प्रशंसक हैं।

    इस साल वह कई फिल्मों को लेकर चर्चा के केंद्र में बनी हुई हैं। उन्हें हाल में रिलीज हुई फिल्म 'भूत पुलिस' में देखा गया है।

    अब जानकारी साामने आ रही है कि उन्होंने एक म्यूजिक वीडियो के लिए चर्चित गायक दीप मनी के साथ हाथ मिलाया है।

    आइए जानते हैं पूरी खबर।

    रिपोर्ट

    जल्द ही बर्मिंघम में म्यूजिक वीडियो की शुरू होगी शूटिंग

    द फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, एक म्यूजिक वीडियो में जैकलीन गायक दीप के साथ काम करने वाली हैं।

    एक सूत्र ने कहा, "ऐसी चर्चा है कि जैकलीन को प्रोजेक्ट के लिए फाइनल कर दिया गया है और इस म्यूजिक वीडियो को जल्द ही बर्मिंघम में शूट किया जाएगा।"

    गायक दीप इस प्रोजेक्ट पर लॉकडाउन के दरमियान से काम कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि म्यूजिक वीडियो के लिए उन्होंने कई अभिनेत्रियों को अप्रोच किया था।

    सूचना

    सोनाक्षी सिन्हा को भी प्रोजेक्ट के लिए किया गया था अप्रोच

    इस प्रोजेक्ट के लिए दीप की जैकलीन और सोनाक्षी सिन्हा जैसी कई अभिनेत्रियों से बातचीत चल रही थी। आखिरकार जैकलीन को म्यूजिक वीडियो के लिए चुन लिया गया है।

    डेजी शाह और रश्मि देसाई दीप के अन्य म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी। सूत्र ने बताया है कि अभिनेत्री डेजी ने अपने म्यूजिक वीडियो की शूटिंग पूरी कर ली है।

    डेजी के म्यूजिक वीडियो का टाइटल 'हजूर' रखा गया है, जो जल्द रिलीज होगा।

    प्रदर्शन

    'भूत पुलिस' में फीका रहा जैकलीन का प्रदर्शन

    'भूत पुलिस' 10 सितंबर को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। इस फिल्म के निर्देशन की कमान पवन कृपलानी ने संभाली है और निर्माता हैं रमेश तौरानी।

    सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, यामी गौतम, जावेद जाफरी और अमित मिस्त्री फिल्म में अहम भूमिकाओं में दिखे हैं। फिल्म में जैकलीन का अभिनय फीका रहा है।

    उन्होंने फिल्म में कुछ ऐसा खास नहीं किया, जिसके लिए उनकी तारीफ की जाए।

    जानकारी

    इस फिल्म में दीप ने किया काम

    दीप के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने सलमान खान अभिनीत फिल्म 'रेस 3' में काम किया है। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी।

    वर्कफ्रंट

    जैकलीन की आने वाली फिल्में

    जैकलीन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें कई फिल्मों में देखा जा सकता है। 'अटैक' में वह जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्य राज आनंद कर रहे हैं।

    जैकलीन निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' का भी हिस्सा हैं। रणवीर सिंह और पूजा हेगड़े इस फिल्म में दिखेंगे।

    इसके अलावा वह फिल्म 'बच्चन पांडे' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह अभिनेता अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    जैकलीन फर्नांडिस
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में कैसा रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई में मालदीव के दौरे पर जाएंगे, द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर जोर नरेंद्र मोदी
    हेनरिक क्लासेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जानिए उनके शानदार आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    रॉयल एनफील्ड की बिक्री में आया 26 फीसदी का उछाल, जानिए आंकड़े  रॉयल एनफील्ड बाइक

    बॉलीवुड समाचार

    रणदीप और इलियाना की 'अनफेयर एंड लवली' का नाम रखा गया 'तेरा क्या होगा लवली' ट्विटर
    क्या OTT पर कदम रखने वाली हैं शिल्पा शेट्टी? राज कुंद्रा
    अश्लील फिल्म मामला: राज कुंद्रा समेत तीन के खिलाफ 1,467 पन्नों की चार्जशीट दायर मुंबई
    ट्विटर पर ट्रेंड हुआ बॉयकॉट शाहरुख खान, जानिए कारण ट्विटर

    मनोरंजन

    अफगान रेस्क्यू मिशन पर आधारित फिल्म 'गरुड़' अगले साल 15 अगस्त को होगी रिलीज मुंबई
    ईशान खट्टर ने शुरू की 'पिप्पा' की शूटिंग, दिखाई फिल्म से पहली झलक इंस्टाग्राम
    'ऐसा वैसा प्यार' से OTT प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करेंगे अभिनेता रणबीर कपूर? बॉलीवुड समाचार
    अजय देवगन के बाद विक्की कौशल बनेंगे बेयर ग्रिल्स के शो का हिस्सा? नरेंद्र मोदी

    जैकलीन फर्नांडिस

    यूरोप में गर्लफ्रेंड रिया संग छुट्टियां मना रहे सुशांत! साथ में तस्वीर हुई वायरल इटली
    'राधे' में खलनायक बने रणदीप हुड्डा बोले- अब देखता हूं सलमान ने मुझसे कितना सीखा बॉलीवुड समाचार
    'बिग बॉस' से बाहर आते ही चमकी आसिम की किस्मत, सलमान की फिल्म में मिला मौका! बॉलीवुड समाचार
    'मेरे अंगने' की शूटिंग के लिए पांच घंटों तक पूल में बैठी रहीं थीं जैकलीन फर्नांडीज बॉलीवुड समाचार

    आगामी फिल्में

    जॉन अब्राहम की फिल्म 'अय्यपनम कोशियुम' की हिन्दी रीमेक से बाहर हुए अभिषेक बच्चन बॉलीवुड समाचार
    भाई टाइगर श्रॉफ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करना पसंद करेंगी कृष्णा श्रॉफ बॉलीवुड समाचार
    रश्मिका मंदाना ने अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'मिशन मजनू' की शूटिंग की पूरी ट्विटर
    एक्टर नहीं एक पत्रकार बनना चाहते थे जैकी श्रॉफ, अभिनेता ने किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025