Page Loader
जैकलीन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस ICU में भर्ती, लीलावती अस्पताल पहुंचा परिवार 
जैकलीन फर्नांडिस की मां किम ICU में भर्ती (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@jacquelienefernandez)

जैकलीन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस ICU में भर्ती, लीलावती अस्पताल पहुंचा परिवार 

Mar 24, 2025
02:37 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें आज यानी 24 मार्च को आनन-फानन में मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कहा जा रहा है कि जैकलीन की मां की हालत खराब है और उन्हें ICU में रखा गया है। जैकलीन का पूरा परिवार लीलावती अस्पताल पहुंच चुका है। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर इस खबर की जानकारी दी है।

पोस्ट

अस्पताल पहुंचा परिवार 

वायरल भयानी ने लिखा, 'जैकलीन की मां के ICU में होने की खबर से दुख हुआ। परिवार सबसे पहले आता है, इसलिए जैकलीन का लौटना सही है। उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।' सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जैकलीन के परिवार को अस्पताल में प्रवेश करते हुए देखा जा सकता है। बता दें 2022 में भी जैकलीन की मां किम को स्ट्रोक हुआ था, तब उन्हें बहरीन के अस्पताल में भर्ती किया गया था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो