जैकलीन फर्नांडिस की OTT पर देखने लायक बेहतरीन फिल्में, घर बैठे उठाएं लुत्फ
क्या है खबर?
बॉलीवुड की खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस 11 अगस्त को 41 साल की हो गई हैं। थ्रिलर फिल्मों में सस्पेंस का तड़का लगाना हो या हॉरर-कॉमेडी में दर्शकों को हंसाना, उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी और दिलकश अंदाज से हमेशा फैंस का दिल जीता है। अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में देने वाली जैकलीन की कई यादगार फिल्में OTT प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद हैं, जिन्हें आप घर बैठे कभी भी देख सकते हैं।
#1 & #2
'किक' और 'मर्डर 2'
नेटफ्लिक्स पर मौजूद सलमान खान की फिल्म 'किक' साल 2014 में रिलीज हुई थी।
इसमें जैकलीन ने एक मनोचिकित्सक (शाइना) की भूमिका निभाई थी और ये उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक मानी जाती है, जिसने IMDb पर 5.9 की रेटिंग से नवाजा गया है।
इमरान हाशमी की फिल्म 'मर्डर 2' में जैकलीन ने बोल्ड किरदार निभाकर खूब चर्चा बटोरी। अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद इस फिल्म को 6.4 रेटिंग मिली है।
#3 & #4
'रेस 2' और 'ब्रदर्स'
सैफ अली खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म 'रेस 2' में जैकलीन ने 'ओमीशा' नाम की एक ग्लैमरस और शातिर चोर का किरदार निभाया था।
फिल्म में उनका किरदार पूरी तरह से सस्पेंस और धोखे से भरा हुआ था। इसे IMDb ने 5.4 की रेटिंग दी है।
2015 में उन्हें अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'ब्रदर्स' में देखा गया। इसमें उन्होंने 'जेनी फर्नांडिस' का किरदार निभाया था। 6.4 रेटिंग वाली ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।
#5
'हाउसफुल फ्रैंचाइजी'
जैकलीन की सुपरहिट फिल्मों में 'हाउसफुल फ्रैंचाइजी' का नाम भी शामिल है।
साल 2010 में आई इसकी पहली कड़ी में उन्होंने 'आपका क्या होगा (धन्नो)' गाने से एक खास डांस नंबर करके चर्चा बटोरी।
इसके बाद, 'हाउसफुल 2' और 'हाउसफुल 3' में उन्होंने बतौर अभिनेत्री अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया।
इस फ्रैंचाइजी की 5वीं कड़ी साल 2025 में आई थी और इसमें भी जैकलीन मौजूद थीं। 5 से ऊपर IMDb रेटिंग हासिल करने वालीं ये किस्तें जियोहॉटस्टार पर मौजूद हैं।