जैकलीन फर्नांडिस ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों से किया साफ इनकार किया, खुद को बताया बेगुनाह
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं। वहां उन्होंने सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी संलिप्तता से साफ इनकार किया।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) का आरोप है कि जैकलीन ने सुकेश से 5.71 करोड़ रुपये से ज्यादा के महंगे तोहफे और अन्य आर्थिक फायदे लिए। आरोप यह भी है कि उन्होंने इस पैसे का कुछ हिस्सा अपने परिवार को विदेश भेजा।
यह सब तब हुआ जब जैकलीन को सुकेश के आपराधिक रिकॉर्ड की पूरी जानकारी थी।
फर्जी कंपनियों के जरिए अदिती सिंह के पैसे का हुआ इस्तेमाल
चार्जशीट के मुताबिक, व्यवसायी महिला अदिती सिंह से जो पैसा जबरन वसूला गया था, उसे फर्जी कंपनियों के रास्ते महंगे तोहफों पर खर्च किया गया।
इस मामले में जैकलीन के अलावा सुकेश और लीना मारिया पॉल भी आरोपी हैं। कोर्ट ने हाल ही में कहा है कि इस केस में पर्याप्त सबूत हैं, इसलिए अब मामले की सुनवाई आगे बढ़ेगी। यह पूरा केस मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत ही चलेगा।