धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, कही दिल छू लेने वाली बात
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने 24 नवंबर को दिवंगत दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें भावुक अंदाज में याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो साझा किया, जिसमें जैकी और धर्मेंद्र के साथ बिताए पुराने पलों की झलक देखने को मिली। वीडियो में जैकी के जवानी के दिनों की तस्वीरों के साथ धर्मेंद्र के कुछ ब्लैक-एंड-व्हाइट फोटो और दोनों अभिनेताओं के हालिया पलों को भी शामिल किया गया।
याद
जैकी ने किया धर्मेंद्र को याद
जैकी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस श्रद्धांजलि को साझा करते हुए लिखा, "उनकी पुण्यतिथि पर धरम जी को प्यार से याद कर रहा हूं। वह हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।"
हिंदी सिनेमा के 'ही-मैन' कहे जाने वाले धर्मेंद्र का 24 नवंबर, 2025 को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।
8 दिसंबर, 1935 को पंजाब में जन्मे धर्मेंद्र ने 1960 में आई फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।
ट्विटर पोस्ट
पोस्ट यहां देखें
Fondly remembering Dharam ji on his death anniversary 🙏
— Jackie Shroff (@bindasbhidu) November 24, 2026
Always in our hearts ❤️#Dharmendra@aapkadharam pic.twitter.com/Ot82aiRCF2
फिल्म
धर्मेंद्र ने किया 300 से अधिक फिल्मों में काम
धर्मेंद्र ने अपने 6 दशकों से अधिक लंबे करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और हिंदी सिनेमा के सबसे आकर्षक और चहेते सितारों में से एक बन गए।
उनकी फिल्मों में एक्शन और रोमांस से लेकर कॉमेडी और ड्रामा तक, कई तरह की शैलियां शामिल थीं।
वह अपनी उम्र के आखिरी पड़ाव तक फिल्मों में सक्रिय रहे और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' तथा 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' जैसी फिल्मों में नजर आए।