जावेद जाफरी की टीवी पर होगी वापसी, इस डांस रियलिटी शो में बनेंगे जज
क्या है खबर?
दिग्गज अभिनेता जावेद जाफरी एक बार फिर टीवी की दुनिया में लौट रहे हैं। सोनी टीवी ने अपने चर्चित डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5' का प्रोमो जारी किया है, जिसमें अभिनेता को जज की कुर्सी संभालते देखा जाएगा। शो की थीम "इंडिया वाला डांस" होगी, जिसके जरिए प्रतियोगी देशभर की विविध नृत्य शैलियों काे पेश करेंगे। जाहिर है कि जावेद 1996 में आए लोकप्रिय डांस शो 'बूगी वूगी' में जज रह चुके हैं।
प्रोमो
'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5' का प्रोमो आया
'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5' के प्रोमो में जावेद कहते हैं, "कभी सोचा है कि स्टेज 30 बाय 30 के स्टेज पर, क्या 140 करोड़ लोग नाच सकते हैं? बिल्कुल नाच सकते हैं। इंडियाज बेस्ट डांसर के स्टेज पर होगा 'इंडिया वाला डांस'। ऐसे में सारा इंडिया नाचेगा।" उनके साथ करिश्मा कपूर और गीता कपूर भी बतौर जज दिखेंगे। शो का प्रीमियर 9 मई, 2026 को सोनी लिव और सोनी टीवी पर हर शनिवार और रविवार रात 9 से होगा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए शो का प्रोमो
From defining Bollywood swag to owning freestyle before it was cool
— sonytv (@SonyTV) April 16, 2026
Bollywood’s OG dancer, Jaaved Jaaferi, joins the Indias Best Dancer stage. 🔥
This season is all about India Wala Dance where Bollywood meets freestyle, and every style tells a story.
Dekhiye India’s Best… pic.twitter.com/OUQeXuip1c