महिला सिनेमैटोग्राफरों ने की प्रतीक शाह के बयान की आलोचना, जानिए क्या है पूरा मामला?
मनोरंजन
इंडियन विमेन सिनेमैटोग्राफर्स कलेक्टिव (IWCC) ने सिनेमैटोग्राफर प्रतीक शाह की माफी पर अपनी बात रखी है। उनका कहना है कि यह माफी कम और अपने बचाव की कोशिश ज्यादा लग रही है, इसमें असली जवाबदेही नजर नहीं आती।
पिछले साल 20 से अधिक महिलाओं ने प्रतीक पर गलत बर्ताव और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। IWCC ने यह भी याद दिलाया कि 5 साल पहले भी उन्होंने ऐसे ही मामलों में माफी मांगी थी। ऐसे में यह पहला मामला नहीं है।
सौरव गांगुली की बायोपिक और 'अक्का' से प्रतीक को हटाया गया
इन आरोपों के बाद प्रतीक को सौरव गांगुली की बायोपिक और YRF की फिल्म 'अक्का' से हटा दिया गया।
संगठन ने आगे कहा कि प्रतीक के बयान में उन महिलाओं की पीड़ा को माना नहीं गया है और न ही उन्होंने अपनी पूरी जिम्मेदारी ली है।
IWCC ने प्रतीक से अपील की है कि वे ऐसी सच्ची माफी मांगे, जिसमें पीड़ितों को हुए नुकसान को सही मायने में समझा जाए।