'बिग बॉस 20' से बेघर होकर भावुक हुईं ईशा रिखी, बोलीं- आसान नहीं थे पिछले दिन
क्या है खबर?
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में 3 हफ्ते बिताने के बाद ईशा रिखी बाहर आ चुकी हैं। 'वीकेंड का वार' एपिसोड में उन्हें जनता के सबसे कम वोट मिलने के कारण निष्कासन का सामना करना पड़ा। शो से बाहर आकर ईशा ने सोशल मीडिया पर अपना पहला आधिकारिक बयान जारी किया और अपने फैंस से उम्मीदाें पर खरा न उतरने के लिए माफी मांगी। उन्होंने स्वीकारा कि यह यात्रा उनके लिए एक सीखने का अनुभव थी।
प्रतिक्रिया
'बिग बॉस 20' से बाहर आकर ईशा ने लिखा भावुक पोस्ट
ईशा ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'बिग बॉस हाउस में बिताए 3 हफ्ते, ढेर सारी भावनाओं, अनुभवों, चुनौतियों, हंसी, आंसुओं और यादों से भरे रहे, जिन्हें मैं हमेशा अपने साथ रखूंगी। वापस आकर मुझे एहसास हुआ कि आपका प्यार और समर्थन मेरे लिए कितना मायने रखता है। हर उस व्यक्ति को धन्यवाद जिसने मेरा साथ दिया, मुझ पर विश्वास किया, मेरा हौसला बढ़ाया।'
उन्होंने कहा कि वह हर उस व्यक्ति की आभारी हैं, जिसने इस सफर में उनका साथ दिया।
अनुभव
ईशा के लिए 'बिग बाॅस' की यात्रा नहीं थी आसान
उन्होंने लिखा, 'पिछले कुछ हफ्ते मेरे लिए आसान नहीं थे। मुझे भावनात्मक रूप से टूटना पड़ा, ऐसे पल आए जब मुझे खुद को व्यक्त करने में मुश्किल हुई। ऐसे पल भी आए जब शायद मैं उस तरह से पेश नहीं आई जैसा मैं चाहती थी। मुझे पता है कि मैंने आप में से कुछ को निराश किया होगा, और अगर ऐसा हुआ है, तो मैं दिल से माफी मांगती हूं। मैं अभी भी सबकुछ समझने की कोशिश कर रही हूं।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
🚨 Isha Rikhi opens up about her journey in the Bigg Boss 20 house ::
— Digital News Hub (@digital_newshub) September 30, 2026
“Three weeks inside the Bigg Boss house, filled with emotions, challenges, laughter, tears and memories I’ll carry forever.” She admits the journey wasn’t easy, apologises if she disappointed anyone, and says… pic.twitter.com/RI38VTahC4
कृतज्ञता
ईशा ने अपने फैंस का जताया आभार
ईशा ने फैंस का आभार जताते हुए आगे लिखा, 'मेरे साथ खड़े रहने, मुझे समझने और मेरा हमेशा समर्थन करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं सचमुच बहुत आभारी हूं।'
बता दें, 'बिग बाॅस 20' में ईशा की यात्रा ने दर्शकों का काफी ध्यान आकर्षित किया। ऐसा इसलिए भी क्योंकि उन्होंने रैपर बादशाह से तलाक का ऐलान करने के तुरंत बाद घर में प्रवेश किया था।
ईशा और रैपर ने अगस्त, 2026 में आपसी सहमति से यह घोषणा की थी।