'बिग बॉस 20' में खत्म हुआ ईशा रिखी का सफर, कप्तान गुल्लू को मिला विशेष अधिकार
क्या है खबर?
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में दूसरा निष्कासन हो गया है। जनता के सबसे कम वोट पाकर ईशा रिखी बेघर हो गई हैं। महज 3 हफ्ते में उनका विजेता बनने का सपना टूट गया। बता दें कि पिछले हफ्ते घर से बेघर होने के लिए यंग डीएसए और ईशा को नामांकित किया गया था। उसके बाद से अंदाजा लगाया जा रहा था कि अभिनेत्री का सफर इस हफ्ते खत्म हो सकता है।
निष्कासन
सलमान ने ईशा के नाम की घोषणा की
'वीकेंड का वार' एपिसोड के दौरान, सलमान ने सभी प्रतियोगियों से पूछा कि उनके हिसाब से कौन तीसरे हफ्ते में बेघर हो सकता है। इस पर ईशा ने सबसे पहले अपना हाथ उठाया।
इसके बाद, सलमान ने उनके निष्कासित होने की घोषणा की।
अभिनेता ने कहा, "तो ईशा, तुम आज बाहर आ रही हो। क्या तुम्हारे इतने आत्मविश्वास को तो, यार, मैं तुम्हें गलत साबित नहीं कर सकता, है ना? आइए। बहुत बढ़िया, ईशा रिखी। तुमने अपनी गरिमा बनाए रखी।"
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
#Isha ka Bigg Boss ka safar hua khatam!
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) September 27, 2026
Dekhiye #BiggBoss20 ka episode raat 9 baje @JioHotstar par aur 10:30 baje #ColorsTv par.#BiggBossOnJioHotstar pic.twitter.com/mkUnhBFabj
पावर
कप्तान गुल्लू ने इन प्रतियोगियों को दिया जीवनदान
शो के ताजा प्रोमो के मुताबिक, दूसरी बार घर के कप्तान बने गुल्लू को बिग बॉस से खास पावर मिली है।
उनसे कहा जाता है कि वह ऐसे 2 प्रतियोगियों के नाम बताएं, जिन्होंने अपना एक जीवनदान खो दिया है। इनमें कनिका मान, उदिति सिंह, यंग, ऋति तिवारी, स्काउट और आसिफ खान शामिल हैं।
प्रोमो में यह साफ नहीं हुआ कि गुल्लू ने किसके नाम लिए, लेकिन कहा जा रहा है कि उन्होंने उदिति और कनिका को जीवनदान दिया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए प्रोमो
Bigg Boss 20 Tomorrow's episode promo: Nomination FIGHT, & 2x room mein captain Gullu Ko Mila Vishesh ADHIKAR . pic.twitter.com/nuLwynHpiN
— BiggBoss24x7 (@BiggBoss24x7) September 27, 2026