ईशा देओल ने लिया बड़ा फैसला, पिता धर्मेंद्र का नाम जुड़ते ही हुईं भावुक
क्या है खबर?
अभिनेत्री ईशा देओल के लिए फिल्म के पोस्टर पर अपना नाम देखना हमेशा खास रहा है, लेकिन उनकी आने वाली फिल्म 'प्रताप' ने इस पल को और भावुक बना दिया है। दरअसल, इस फिल्म में उन्हें पहली बार 'ईशा धर्मेंद्र देओल' के नाम से क्रेडिट दिया जाएगा। इसमें उनके दिवंगत पिता धर्मेंद्र का नाम भी शामिल है। इस पल से भावुक होकर ईशा ने सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाला नोट साझा किया और अपनी भावनाएं जाहिर की हैं।
भावुक
इस वजह से भावुक हुईं ईशा
ईशा ने शहर भर के बिलबोर्ड्स पर लगी अपनी फिल्म के पोस्टर्स की तस्वीरें साझा कीं।
इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक नोट लिखा, 'ईशा धर्मेंद्र देओल के तौर पर मेरी पहली फिल्म। फिल्म के पोस्टर पर अपने नाम के बगल में पापा का नाम पहली बार देखना बहुत ही भावुक, निजी और दिल को छू लेने वाला अनुभव है। पापा के आशीर्वाद से, मैं यहां हूं। फिल्म इंडस्ट्री में 24 साल और यह सफर अभी भी जारी है।'
धन्यवाद
ईशा ने सभी का किया धन्यवाद
ईशा ने आगे लिखा, 'इतने सालों बाद भी, सिनेमा हॉल के बाहर लगे बिलबोर्ड पर खुद को देखकर मुझे आज भी उतनी ही खुशी होती है, जितनी शुरुआत में होती थी। मैं बस इतना कह सकती हूं कि मेरे सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों का बहुत-बहुत आभार। मेरे लिए यहां आने के लिए, इतने सालों तक मुझे इतना प्यार देने के लिए और मुझे व मेरे परिवार को लगातार प्यार देते रहने के लिए आप सभी का धन्यवाद।'
रिलीज
कब रिलीज होगी ईशा की फिल्म 'प्रताप'?
ईशा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2002 में आई फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' से किया था। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
अब वह जल्द ही फिल्म 'प्रताप' में नजर आएंगी। इस फिल्म में ईशा के साथ तिग्मांशु धूलिया, सीमा बिस्वास और मिलिंद गुणाजी भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
ट्विटर पोस्ट
पोस्ट यहां देखें
AMIT SADH - ESHA DEOL: 'PRATAP' FIRST LOOK POSTER UNVEILED – THEATRICAL RELEASE DATE LOCKED... #AmitSadh steps into the shoes of a decorated encounter specialist in #Pratap, the upcoming thriller produced by Pradeep Rangwani and UV Films.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 16, 2026
The film is slated for a theatrical… pic.twitter.com/MBU9QiBmKh