मेट गाला में ईशा अंबानी का 'सुनहरा आम', जिसे समझा फल, वो निकली 20 साल पुरानी कलाकृति
मनोरंजन
ईशा अंबानी ने मेट गाला 2026 में अपने सुनहरे आम के एक्सेसरी से सबका ध्यान खींचां। हर कोई हैरान था और सबकी जुबान पर एक ही सवाल था- क्या यह सचमुच का फल है? लेकिन रेड कार्पेट इंटरव्यू में ईशा ने बताया कि यह कोई असली फल नहीं, बल्कि भारतीय कलाकार सुबोध गुप्ता की बनाई स्टील की कलाकृति है।
20 साल पुरानी है यह कलाकृति
यह आम के आकार की कलाकृति सुबोध की 20 साल पुरानी कलाकृति है। सुबोध अपनी कला के लिए जाने जाते हैं, जिसमें वे रोजमर्रा की चीजों को अद्भुत कलाकृतियों में बदल देते हैं। इस अनोखी कलाकृति को ईशा ने अपनी मां नीता अंबानी से लिए हुए हीरे के गहनों और एक खूबसूरत साड़ी के साथ पहना। उनके इस अंदाज ने भारतीय कला और पारिवारिक विरासत का एक शानदार मेल दिखाया, जिसने मेट गाला में एक बहुत ही यादगार छाप छोड़ी।