रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की कथित शादी का कार्ड वायरल, लिखी ये बातें
क्या है खबर?
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरों ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। फैंस लंबे समय से अटकलें लगा रहे हैं कि दोनों 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। यह भव्य कार्यक्रम उदयपुर में होगा। अब इन अटकलों को और हवा मिल गई है, क्योंकि एक कथित शादी का निमंत्रण पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कार्ड में शादी से रिसेप्शन तक की सारी जानकारी दी गई हैं।
कार्ड
निमंत्रण पत्र वायरल, बताया जा रहा रश्मिका और विजय की शादी का कार्ड
सोशल मीडिया पर वायरल कार्ड में सबसे ऊपर 'विजय देवरकोंडा' लिखा है। लिखा है, 'मैं आपको एक खास खुशखबरी देने और हमारी जिंदगी के इस महत्वपूर्ण पल में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने के लिए लिख रहा हूं। हमारे परिवारों के प्यार और आशीर्वाद के साथ, रश्मिका और मैं 26 फरवरी, 2026 को निजी समारोह में शादी करने जा रहे हैं।' पत्र में आगे लिखा है, 'आपकी उपस्थिति और आशीर्वाद इस अवसर को हमारे लिए और खास बना देगी।'
रिसेप्शन
रिसेप्शन की तारीख और वेन्यू भी बताया गया
कार्ड में रिसेप्शन से जुड़ी जानकारी बताते हुए लिखा है, '4 मार्च, 2026 को ताज कृष्णा होटल, हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।' इसके अलावा, मेहमानों को इस जोड़े को उनकी नई शुरुआत के लिए आशीर्वाद देने का हार्दिक संदेश भी शामिल है। हालांकि, शादी के इस वायरल कार्ड की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हो पाई है। न ही कोई आधिकारिक बयान आया है। इसलिए कहा नहीं जा सकता कि यह कार्ड असली है, या फिर फर्जी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
#VijayDeverakonda and #Rashmika’s wedding card. pic.twitter.com/EsHUo1OplT
— Gulte (@GulteOfficial) February 16, 2026