Loading...
मुश्ताक खान की प्रार्थना सभा में राजपाल यादव का हुआ अपमान? जानें वायरल वीडियो का सच 
राजपाल यादव से जुड़े वीडियो का सच आया बाहर

मुश्ताक खान की प्रार्थना सभा में राजपाल यादव का हुआ अपमान? जानें वायरल वीडियो का सच 

Oct 01, 2026
03:11 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान का कैंसर के चलते 24 सितंबर को मुंबई में निधन हो गया था। 30 सितंबर (बुधवार) को परिवार ने उनकी याद में प्रार्थना सभा का आयोजन किया जिसमें अभिनेता के सह-कलाकार समेत कई सितारे शामिल होने पहुंचे। राजपाल यादव भी प्रार्थना सभा में पहुंचे, लेकिन ऑनलाइन आए वीडियो में दावा किया जा रहा है कि वहां उनका कथित तौर पर अपमान किया गया। आइए जानते हैं कि इस वायरल वीडियो का सच क्या है।

वीडियो

क्या प्रार्थना सभा से राजपाल को बाहर निकाला गया?

सोशल मीडिया पर आए वायरल वीडियो में, एक महिला चिल्लाते हुए कहती है, "आपको अब बाहर भेजा जाएगा। हमने आपको समझाया, आप ऐसा क्यों कर रहे हो? ये कोई जगह है सेल्फी लेने की?"

महिला के चिल्लाने के दौरान, मीडिया से बात कर रहे राजपाल अपनी टीम के साथ कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलते हैं।

वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'मुश्ताक खान की प्रार्थना सभा में राजपाल यादव का अपमान हुआ और उन्हें बाहर निकाल दिया गया। लेकिन क्यों?'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT

सच

एक अन्य वीडियो में सच का हुआ खुलासा

प्रार्थना सभा का एक अन्य वीडियो अलग ही तस्वीर पेश करता है। इसमें एक व्यक्ति को राजपाल के साथ सेल्फी लेते हुए दिखाया गया, जिसे महिला चिल्लाते हुए बाहर जाने के लिए कहती है।

इसके बाद वह व्यक्ति अपना मोबाइल दूर करता है और वहां से चला जाता है।

बता दें, दिवंगत अभिनेता की प्रार्थना सभा में पूनम ढिल्लों, राहुल रॉय, विंदू दारा सिंह, किरण कुमार, सुनील पाल, शाहबाज खान, एहसान कुरैशी और उपासना सिंह समेत कई सितारे पहुंचे थे।

ADVERTISEMENT