LOADING...
फिटनेस इन्फ्लुएंसर कॉनर मर्फी की हुई मौत? जानिए यूट्यूबर को लेकर फैली खबरों का सच
कॉनर मर्फी की मौत की खबरें वायरल

फिटनेस इन्फ्लुएंसर कॉनर मर्फी की हुई मौत? जानिए यूट्यूबर को लेकर फैली खबरों का सच

Jul 08, 2026
01:23 pm

क्या है खबर?

अमेरिकी फिटनेस इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर कॉनर मर्फी की मौत की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं। दावा किया जा रहा है कि थाईलैंड के बैंकॉक में स्थित एक झील में डूबने से उनकी मौत हो गई। उधर, थाई अधिकारियों ने कॉनर माइकल मर्फी का शव मिलने की पुष्टि की है, लेकिन परिवार या प्रतिनिधियों की ओर से यूट्यूबर के निधन की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस कारण फैंस भी भ्रम की स्थिति में हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

रिपोर्ट

क्या है मर्फी की मौत का सच?

थाई पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में मर्फी को "पागल अमेरिकी" बताया है। बताया जा रहा है कि यूट्यूबर पहले कई बार लोगों का ध्यान खींचने के लिए अजीबो-गरीब स्टंट कर चुके हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि झील में कूदने से पहले मर्फी अजीब हरकतें कर रहे थे। उन्होंने अपनी गाड़ी में हर तरफ पेंट बिखेर दिया। वह सड़क पर लोट रहे थे और प्रार्थना जैसी मुद्राएं बना रहे थे। वहीं पुलिस के आने पर वह झील में कूद गए।

Advertisement

परिचय

मर्फी के बारे में जानिए 

अमेरिका के टेक्सास में रहने वाले मर्फी एक इन्फ्लुएंसर, मॉडल और यूट्यूबर थे। वह इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर प्रभावशाली बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो पोस्ट करते थे और लोगों को फिटनेस को लेकर सलाह देते थे। 2016 में, उन्होंने NPA डलास यूरोपा गेम्स मेन्स फिजिक प्रतियोगिता में भाग लिया और तीसरा स्थान हासिल किया। हालांकि, समय के साथ उनके व्यवहार में काफी बदलाव देखा गया। 2020 के बाद से वह फिटनेस छोड़कर आध्यात्मिकता, ध्यान और व्रत लाभ के वीडियो बनाने लगे थे।

Advertisement