NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ...तो क्या इस डायरेक्टर से शादी करने जा रही हैं 'बाहुबली' अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी?
    अगली खबर
    ...तो क्या इस डायरेक्टर से शादी करने जा रही हैं 'बाहुबली' अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी?

    ...तो क्या इस डायरेक्टर से शादी करने जा रही हैं 'बाहुबली' अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी?

    लेखन भावना साहनी
    Mar 03, 2020
    07:04 pm

    क्या है खबर?

    दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर अदाकारा अनुष्का शेट्टी काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।

    कुछ समय पहले कहा जा रहा था कि अनुष्का इन दिनों किसी क्रिकेटर को डेट कर रही हैं और जल्द ही उनके साथ शादी भी करने वाली हैं। लेकिन अभिनेत्री ने इन खबरों को अफवाह बताते हुए कहा था कि वह सिर्फ उसी शख्स से शादी करेंगी जिसे उनके माता-पिता चुनेंगे।

    अब उनकी शादी के खबरें फिर से आई हैं।

    अफवाह या सच्चाई?

    इस डायरेक्टर को डेट कर रही हैं अनुष्का!

    ताजा जानकारी के मुताबिक 38 साल की अनुष्का 44 वर्षीय जाने-माने डायरेक्टर प्रकाश कोवेलामुड़ी के साथ रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही शादी करने वाली हैं।

    बता दें कि प्रकाश की पहले भी शादी हो चुकी है और 2017 में उन्होंने पत्नी कनिका ढिल्लन से तलाक ले लिया था। अब अनुष्का के साथ शादी को लेकर वह काफी चर्चा में आ गए हैं।

    वहीं, अनुष्का ने प्रकाश के साथ इस रिलेशनशिप को लेकर फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया है।

    जानकारी

    ऐसे हुई थी अनुष्का और प्रकाश की मुलाकात

    अनुष्का और प्रकाश की मुलाकात 2015 में आई तमिल फिल्म 'साइज जीरो' के दौरान हुई थी। कहा जा रहा है कि इसके बाद से ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। इस फिल्म के लिए अभिनेत्री को अपना 20 किलो वजन बढ़ाना पड़ा था।

    सफर

    प्रकाश ने इस फिल्म से रखा था बॉलीवुड में कदम

    साउथ को कई बड़ी फिल्में दे चुके प्रकाश 2019 में आई फिल्म 'जजमेंटल है क्या' से बॉलीवुड में भी अपने निर्देशन सफर की शुरुआत कर चुके हैं।

    उनकी इस फिल्म में कंगना रनौत और राजकुमार राव को मुख्य किरदार निभाते हुए देखा गया था। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

    फिल्म में प्रकाश की पहली पत्नी और इस फिल्म की लेखिका कनिका ढिल्लन ने भी एक छोटा सा किरदार निभाया था।

    अफवाहें

    प्रभास के साथ भी जुड़ चुका है अनुष्का का नाम

    इससे पहले अनुष्का का नाम 'बाहुबली' में उनके सह-अभिनेता प्रभास के साथ भी जुड़ चुका है, लेकिन उस समय दोनों ही कलाकारों ने कहा था कि वह केवल अच्छे दोस्त हैं।

    'बाहुबली' के अलावा भी इन दोनों को कई फिल्मों में एक दूसरे के साथ रोमांस करते हुए देखा जा चुका है।

    खैर, अब देखना यह है कि अनुष्का और प्रकाश एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे या फिर यह भी अफवाह ही साबित होगी!

    वर्क फ्रंट

    'निशब्दम' के लिए तैयार है अनुष्का

    अनुष्का के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनको पिछली बार फिर फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ चिरंजीवी और अमिताभ बच्चन मुख्य किरदारों में नजर आए थे।

    फिल्म में अनुष्का ने रानी लक्ष्मीबाई का एक छोटा सा किरदार निभाया था।

    फिलहाल अनुष्का अपनी अगली फिल्म 'निशब्दम' को लेकर सुर्खियों में हैं। 2 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली इस फिल्म में उन्हें आर माधवन के साथ मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    प्रभास
    बाहुबली
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    भारत के 'टाइगर मैन' वाल्मीक थापर का 73 वर्ष की आयु में निधन रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान

    बॉलीवुड समाचार

    शाहरुख, ऐश्वर्या सहित वो बॉलीवुड स्टार्स जिन्होंने हॉलीवुड फिल्मों के अहम रोल किए रिजेक्ट दीपिका पादुकोण
    'इंडियन ऑयडल 11' से अनु मलिक बाहर, यह सिंगर होगा नया जज मनोरंजन
    क्या अगले साल शादी करने जा रहे हैं आलिया और रणबीर? मनोरंजन
    क्या 'बिग बॉस 13' में मास्टरमाइंड विकास गुप्ता की जल्द होगी एंट्री? मनोरंजन

    प्रभास

    क्या बॉयफ्रेंड रोशन से शादी कर रही हैं श्रद्धा? पिता शक्ति कपूर ने दिया मजेदार जवाब अक्षय कुमार
    'साहो' के आठ मिनट के सीन के लिए खर्च हुए 70 करोड़, इस दिन होगी रिलीज़ अक्षय कुमार
    'साहो' की रिलीज़ के बाद इस लड़की से शादी करेंगे प्रभास! बॉलीवुड समाचार
    प्रभास के साथ 'साहो' में स्पेशल सॉन्ग के लिए जैक्लिन फर्नांडीज ने लिए करोड़ों! बॉलीवुड समाचार

    बाहुबली

    वृंदावन में प्रधानमंत्री मोदी ने अक्षय पात्र के कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को परोसा खाना नरेंद्र मोदी
    'बाहुबली 3' में काम करना चाहते हैं कैप्टन मार्वल के अभिनेता सैम्यूअल एल जैक्शन हॉलीवुड समाचार
    रिलीज़ होने के कुछ ही घंटे बाद प्रभास की 'साहो' हुई ऑनलाइन लीक बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन

    इस अभिनेत्री को अपनी 309वीं गर्लफ्रेंड बनाने के लिए तैयार हैं संजय दत्त बॉलीवुड समाचार
    राजकुमार हिरानी की एक और बायोपिक की तैयारी, इस पूर्व क्रिकेटर पर बनाएंगे फिल्म बॉलीवुड समाचार
    फिल्ममेकर के बयान पर खौल उठेगा खून, कहा- रेप को वैध कर दो, हत्याएं नहीं होंगी ट्विटर
    गांगुली चाहते हैं इस दशक का सबसे सेक्सी एशियाई पुरुष करे उनकी बायोपिक में काम विराट कोहली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025