NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं अनन्या पांडे?
    अगली खबर
    क्या आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं अनन्या पांडे?
    आदित्य रॉय कपूर के साथ अनन्या का प्रेम-प्रसंग

    क्या आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं अनन्या पांडे?

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jul 13, 2022
    11:06 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड में प्रेम कहानी से जुड़े किस्सों पर सभी की निगाहें होती हैं। ऐसी खबरों को फैंस काफी पसंद करते हैं। ये अलग बात है कि इंडस्ट्री में रिश्ते बनते-बिगड़ते रहते हैं।

    अब सुनने में आ रहा है कि अभिनेत्री अनन्या पांडे अभिनेता आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं।

    सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड गलियारों में इन दोनों के अफेयर की चर्चा हो रही है। हालांकि, इन दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया है।

    रिपोर्ट

    दोनों के बीच बढ़ गई हैं नजदीकियां- सूत्र

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो अनन्या और आदित्य के बीच प्रेम की खिचड़ी पक रही है। एक सूत्र ने बताया कि दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई हैं।

    खबरों की मानें तो अनन्या और आदित्य का रिश्ता हर गुजरते दिन के साथ मजबूत होता जा रहा है।

    ऐसी भी बातें चल रही हैं कि ये दोनों फिल्मी सितारे अपने रिलेशनशिप का ऐलान करके फैंस को सरप्राइज देंगे।

    ब्रेकअप

    हाल में ईशान खट्टर के साथ हुआ अनन्या का ब्रेकअप

    अनन्या इससे पहले अभिनेता ईशान खट्टर को डेट कर रही थीं, लेकिन इस साल अप्रैल में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

    ये दोनों पिछले तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। उनकी मुलाकात फिल्म 'खाली पीली' के सेट पर हुई थी और इसी दौरान दोनों में बॉन्डिंग बढ़ी थी।

    इन दोनों सितारों को अक्सर एक साथ घूमते हुए और पार्टियों में शिरकत करते हुए देखा जाता था।

    प्रेम-प्रसंग

    इन अभिनेत्रियों को डेट कर चुके हैं आदित्य

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य का कई अभिनेत्रियों के साथ प्रेम-प्रसंग रहा है।

    कहा जाता है कि उन्होंने अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को भी डेट किया था। दोनों के बीच एक से दो सालों तक रोमांस चला। फिर उनका ब्रेकअप हो गया।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदित्य का रिलेशनशिप दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी की बेटी अहाना देओल के साथ भी रहा।

    अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के साथ भी आदित्य का नाम जुड़ा था।

    वर्कफ्रंट

    अनन्या और आदित्य की आने वाली फिल्में

    अनन्या फिल्म 'लाइगर' में नजर आएंगी। यह उनकी पहली पैन इंडिया फिल्म है, जिसमें उनकी जोड़ी साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ बनी है।

    वह फरहान अख्तर की फिल्म 'खो गए हम कहां' में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी।

    आदित्य को जल्द ही तमिल क्राइम थ्रिलर फिल्म 'थडम' की हिंदी रीमेक में देखा जाएगा। 'एक विलेन रिटर्न्स' के साथ भी उनका नाम जुड़ा हुआ है। वह फिल्म 'मलंग 2' का भी हिस्सा हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    अनन्या ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। वहीं, आदित्य ने 2009 में आई 'लंदन ड्रीम्स' से पदार्पण किया था। मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से डिग्री लेने के बाद उन्होंने VJ के तौर पर करियर शुरू किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    अनन्या पांडे
    आदित्य रॉय कपूर

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    'जुग जुग जियो' के सेट पर कियारा से दो-तीन बार हो गई थी लड़ाई- वरुण धवण बॉलीवुड समाचार
    वर्टिगो अटैक और पीठ में चोट सहित कई तकलीफों के बावजूद किया काम- नुसरत भरूचा बॉलीवुड समाचार
    मेरी अभिनेता बनने की कोई भी योजना नहीं थी- आदित्य रॉय कपूर बॉलीवुड समाचार
    कई बदलावों के बाद अब सलमान की 'भाईजान' से 'पुष्पा' फेम देवी श्री प्रसाद भी बाहर बॉलीवुड समाचार

    अनन्या पांडे

    जोया अख्तर की फिल्म में नजर आ सकती हैं अनन्या पांडे बॉलीवुड समाचार
    सारा और अनन्या ने RSVP की फिल्म में कॉन्डम टेस्टर की भूमिका को किया रिजेक्ट- रिपोर्ट मुंबई
    कोरोना के कारण इस साल रिलीज नहीं होगी विजय देवरकोंडा और अनन्या की फिल्म 'लाइगर'-रिपोर्ट लाइगर फिल्म
    अनन्या पांडे को बॉलीवुड में दो साल पूरे, बोलीं- अपना सपना जी रही हूं मनोरंजन

    आदित्य रॉय कपूर

    'द नाइट मैनेजर' की हिन्दी रीमेक में लीड रोल निभाएंगे आदित्य रॉय कपूर डिज्नी+ हॉटस्टार
    एक्टर बनने से पहले VJ थे आदित्य रॉय कपूर, जानिए अभिनेता से जुड़ीं रोचक बातें बॉलीवुड समाचार
    अजय देवगन समेत ये बॉलीवुड कलाकार इस साल करेंगे OTT डेब्यू अजय देवगन
    आदित्य रॉय कपूर की 'ओम' की रिलीज डेट जारी, माधवन की 'रॉकेट्री' से होगा मुकाबला बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025