NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या 'RRR' में कम स्क्रीन टाइम मिलने से नाराज हैं आलिया? जानिए सच्चाई
    अगली खबर
    क्या 'RRR' में कम स्क्रीन टाइम मिलने से नाराज हैं आलिया? जानिए सच्चाई
    'RRR' में स्क्रीन टाइम से नाराज हैं आलिया?

    क्या 'RRR' में कम स्क्रीन टाइम मिलने से नाराज हैं आलिया? जानिए सच्चाई

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Mar 29, 2022
    10:10 pm

    क्या है खबर?

    एसएस राजामौली की 'RRR' 25 मार्च को सिनेमाघरों में आई है। फिल्म ने तीन दिनों में 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

    जूनियर NTR और राम चरण ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई है। वहीं, आलिया भट्ट और अजय देवगन कैमियो की भूमिका में नजर आए।

    चर्चा चल रही है कि आलिया फिल्म में कम स्क्रीन टाइम मिलने से नाराज हैं। आलिया और राजामौली में अनबन होने की खबरें भी सामने आई हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है सच्चाई।

    रिपोर्ट

    अभिनेत्री से जुड़े सूत्र ने इन खबरों को बताया अफवाह

    कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि आलिया 'RRR' में कम स्क्रीन टाइम मिलने से नाखुश हैं।

    यहां तक दावा किया जा रहा है कि इसके चलते आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पेज से फिल्म से जुड़े कुछ पोस्ट हटा दिए।

    यह भी बताया गया कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर निर्देशक राजामौली को अनफॉलो कर दिया। अभिनेत्री से जुड़े एक करीबी सूत्र ने इंडिया टुडे को बताया कि इन खबरों में तनिक भी सच्चाई नहीं है।

    बयान

    आलिया के मन में राजामौली के लिए बहुत सम्मान है- सूत्र

    सूत्र ने कहा, "आलिया के मन में राजामौली के लिए बहुत सम्मान है और वह फिल्म के निर्माण के दौरान फिल्म के क्रू और कास्ट के बहुत करीब हो गई थीं। इस बात में कोई सच्चाई नहीं है कि वह अपने स्क्रीन टाइम से नाखुश हैं।"

    सूत्र ने आगे बताया, "आलिया अपने किसी भी निर्देशक के काम में हस्तक्षेप नहीं करती हैं। एक बार शूटिंग खत्म होने के बाद वह मेकर्स के एडिटिंग पर अपना भरोसा दिखाती हैं।"

    प्रतिक्रिया

    "ना राजामौली को अनफॉलो किया, ना ही 'RRR' के सभी पोस्ट हटाए"

    सूत्र ने आगे कहा, "आलिया ने कभी राजामौली को फॉलो ही नहीं किया, इसलिए उन्हें अनफॉलो करने का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने प्रमोशन के दौरान 'RRR' के सभी पुराने पोस्ट को आर्काइव किया है, जैसा कि वह अन्य फिल्मों के साथ करती हैं। उन्होंने 'RRR' का कोई भी पोस्ट नहीं हटाया है।"

    यदि आप आलिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर जाएंगे, तो आपको 'RRR' से जुड़े कई पोस्ट मिल जाएंगे।

    कहानी

    सच्ची कहानी पर आधारित है 'RRR'

    फिल्म में 1920 के दशक की कहानी को फिल्माया गया है। इसमें राम और NTR भाई की भूमिका में नजर आए हैं।

    फिल्म दो महान स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की कहानी पर आधारित है। इन्होंने अंग्रेजों और हैदराबाद के निजाम से भी आजादी की लड़ाई लड़ी थी।

    450 करोड़ रुपये से अधिक के बजट में इस फिल्म को बनाया गया है। पैन इंडिया लेवल पर फिल्म रिलीज की गई है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    नेटफ्लिक्स और ZEE5 ने फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल किए हैं। थिएट्रिकल रिलीज के बाद फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में ZEE5 पर रिलीज होगी। नेटफ्लिक्स पर फिल्म हिन्दी, पुर्तगाली, कोरियाई, तुर्की और स्पेनिश भाषाओं में प्रसारित होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंस्टाग्राम
    आलिया भट्ट
    RRR फिल्म
    एसएस राजामौली

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    इंस्टाग्राम

    इंस्टाग्राम लाइव वीडियो भी कर सकते हैं शेड्यूल, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स सोशल मीडिया
    राजकुमार राव के नाम पर की गई ठगी की कोशिश, अभिनेता ने किया आगाह बॉलीवुड समाचार
    इंस्टाग्राम टेस्ट कर रही है नया फीचर, लेटेस्ट पोस्ट सबसे ऊपर दिखेगी सोशल मीडिया
    ये ऐप्स इस्तेमाल कीं तो नींद पर पड़ेगा बुरा असर, इंस्टाग्राम से व्हाट्सऐप तक लिस्ट में स्वास्थ्य

    आलिया भट्ट

    एक्शन से भरपूर राजामौली की फिल्म 'RRR' का हिंदी ट्रेलर रिलीज बॉलीवुड समाचार
    ट्विटर पर सोनू सूद बने इस साल के सबसे चर्चित सितारे, अभिनेत्रियों में नंबर वन आलिया ट्विटर
    इस दिन सिनेमाघरों में आएगी रणबीर और आलिया की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' करण जौहर
    बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' बॉलीवुड समाचार

    RRR फिल्म

    फिल्म 'RRR' अगले साल 7 जनवरी को सिनेमाघरों में होगी रिलीज आलिया भट्ट
    'RRR' का जबरदस्त टीजर हुआ रिलीज, अगले साल 7 जनवरी को आएगी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का 'RRR' से क्लैश टला आलिया भट्ट
    'RRR' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में कितने मिनट का रोल करेंगे अजय देवगन? आलिया भट्ट

    एसएस राजामौली

    आलिया-रणबीर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को दक्षिण भाषाओं में पेश करेंगे एसएस राजामौली करण जौहर
    सलमान ने किया 'बजरंगी भाईजान 2' का ऐलान, केवी विजेंद्र लिखेंगे स्क्रिप्ट सलमान खान
    क्या सलमान के लिए फिल्म लिख रहे हैं एसएस राजामौली? बॉलीवुड समाचार
    कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते तय तारीख पर रिलीज नहीं होगी फिल्म 'RRR' बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025