LOADING...
'गोलमाल 5' में अजय देवगन से ज्यादा फीस ले रहे अक्षय कुमार? आया बड़ा अपडेट
'गोलमाल 5' में अक्षय कुमार की फीस पर आया अपडेट

'गोलमाल 5' में अजय देवगन से ज्यादा फीस ले रहे अक्षय कुमार? आया बड़ा अपडेट

May 15, 2026
05:54 pm

क्या है खबर?

अजय देवगन की कॉमेडी फ्रैंचाइजी फिल्म 'गोलमाल' की 5वीं किस्त काफी चर्चा बटोर रही है। फैंस का उत्साह इसलिए भी ज्यादा है, क्याेंकि फिल्म में अक्षय कुमार भी आधिकारिक तौर पर शामिल हो चुके हैं। फिलहाल इस वक्त फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। इस बीच 'गोलमाल 5' से जुड़ा एक अपडेट आया है कि अक्षय करीब 18 से 22 दिनों के शूट के लिए मोटी फीस वसूल रहे हैं, जो अजय की अग्रिम फीस से ज्यादा है।

फीस

अक्षय कुमार को मिल रही इतने करोड़ रुपये की फीस

IANS से बातचीत में, परियोजना से जुड़े एक सूत्र ने अक्षय की फीस के बारे में खुलासा किया है। उन्हाेंने कहा, "अक्षय कुमार 18-22 दिनों तक शूटिंग कर रहे हैं और उन्हें लगभग 35-40 करोड़ रुपये मिल रहे हैं, जो अजय देवगन की अग्रिम फीस से ज्यादा है, क्योंकि उन्हें लाभ-साझाकरण के आधार पर भुगतान किया जा रहा है।" बता दें, निर्देशक रोहित शेट्‌टी ने अपने 52वें जन्मदिन, 14 मार्च को ऐलान किया था कि फिल्म में अक्षय भी होंगे।

फिल्म

2027 तक सिनेमाघरों का रुख करेगी फिल्म

हाल ही में अजय ने ऊटी में शूटिंग के दौरान सेट से एक मोंटाज वीडियो साझा किया था। इसमें उनके साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, शरमन जोशी, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू भी नजर आए थे। रोहित ने भी 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' से कार रेसिंग वाला अरशद और शरमन का आइकॉनिक दृश्य रीक्रिएट करते हुए फैंस से वादा किया है कि 'गोलमाल 5' में दोबारा से यह नजारा देखने को मिलेगा। फिल्म 2027 में सिनेमाघरों का रुख कर सकती है।

Advertisement