LOADING...
'कॉकटेल 2': शाहिद-कृति के गाने को लोगों ने बताया नकल, इस गाने से की तुलना

'कॉकटेल 2': शाहिद-कृति के गाने को लोगों ने बताया नकल, इस गाने से की तुलना

May 20, 2026
04:53 pm

क्या है खबर?

फिल्म 'कॉकटेल 2' से शाहिद कपूर और कृति सैनन का गाना 'माशूका' यूट्यूब पर जारी हाे चुका है। यह एक रोमांटिक ट्रैक है, जिसका संगीत प्रीतम ने तैयार किया है। जहां लोग शाहिद और कृति की तारीफ करते हुए गाने को काफी पसंद कर रहे हैं, तो वहीं कुछ इसकी धुन पर नकल करने का आरोप लगा रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर 'माशूका' की तुलना, 1993 के एक इटैलियन गाने 'से सो अर्रुबाते ए नोना' से कर रहे हैं।

आरोप

निर्माताओं पर लगा गाने की नकल करने का आरोप

'माशूका' गाने को महमूद, राघव चैतन्य और रुआ काय ने मिलकर आवाज दी है, जबकि इसके बोल अमिताभ भट्‌टाचार्या ने लिखे हैं। देखते ही देखते इसने न सिर्फ इंटरनेट यूजर्स का ध्यान खींचा, बल्कि खुद को विवादों में भी शामिल कर लिया है। एक रेडिट यूजर ने गाने के कुछ दृश्य, 1993 में आए उस इटैलियन गाने के साथ साझा किए हैं और उनकी धुनों में चौंकाने वाली समानता बताई है। इसके बाद से गाने ने तूल पकड़ लिया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

प्रतिक्रिया

नकल के आरोपों पर यूजर्स भी दे रहे प्रतिक्रिया

उधर गाने पर लगे नकल के आरोपों ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। एक यूजर ने लिखा, 'बॉलीवुड फिर से कॉपी कर रहा।' दूसरे ने लिखा, 'प्रीतम कॉपी करना बंद नहीं करेंगे।' एक अन्य ने लिखा, 'प्रीतम द्वारा कॉपी किए जाने के बाद भी यह गाना नीरस ही है।' फिल्म की बात करें, तो यह मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित है, जिसमें शाहिद और कृति के अलावा रश्मिका मंदाना भी हैं। यह 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Advertisement