Loading...
इंटरनेशनल एमी 2026: 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' के हाथ लगी निराशा, गंवाया बेस्ट ड्रामा का पुरस्कार
'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' पुरस्कार जीतने से चूकी

इंटरनेशनल एमी 2026: 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' के हाथ लगी निराशा, गंवाया बेस्ट ड्रामा का पुरस्कार

Nov 24, 2026
10:30 am

क्या है खबर?

इंटरनेशनल एमी पुरस्कार 2026 का आयोजन 23 नवंबर को न्यूयॉर्क के हिल्टन मिडटाउन में हुआ। भारत की उम्मीदें मानव कौल और मोहम्मद जीशान अय्यूब अभिनीत स्पोर्ट्स-ड्रामा सीरीज 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' से थीं, जिसे बेस्ट ड्रामा सीरीज श्रेणी में नामांकित किया गया था। हालांकि, अंतिम मुकाबले में यह सीरीज फ्रांस के पीरियड ड्रामा 'केरेम' से हार गई। बता दें, इस दौड़ में UK की सीरीज 'ए थाउजेंड ब्लोज' और अर्जेंटीना की 'मेनेम' को भी हार का मुंह देखना पड़ा।

सीरीज

असल घटनाओं पर आधारिक है सीरीज

महेश मथाई और राजेश मापुस्कर के निर्देशन में बनी सीरीज 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' कश्मीर घाटी के पहले प्रोफेशनल फुटबॉल क्लब की स्थापना के असल संघर्ष और जुनून की कहानी पर आधारित है।

इसका प्रीमियर पिछले साल 9 दिसंबर को OTT प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर हुआ था।

सीरीज ने भारत में समीक्षकों और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं हासिल की थीं, लेकिन यह इंटरनेशनल एमी पुरस्कार में जीत हासिल करने से चूक गई।

प्रतिक्रिया

सीरीज को लेकर क्या बोले थे मानव?

स्क्रीन से बातचीत में, मानव ने सीरीज के इंटरनेशनल एमी के लिए नामांकित होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

उन्होंने कहा था, "'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' मेरे पसंदीदा कामों में से एक है। मुझे हमेशा लगता था कि यह सीरीज इससे कहीं ज्यादा डिजर्व करती है। मैं टीम RKFC और उनकी कड़ी मेहनत के लिए बहुत खुश हूं। मैं सुपर खुश हूं।"

इसके अलावा, वीर दास का नेटफ्लिक्स स्पेशल 'फूल वॉल्यूम' भी बेस्ट कॉमेडी श्रेणी में जगह नहीं बना सका।

ADVERTISEMENT