इंटरनेशनल एमी 2026 में भारत का डंका, 3 बार नामांकन पाकर वीर दास ने रचा इतिहास
क्या है खबर?
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 के नामांकन में भारत ने वैश्विक मंच पर 2 बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। स्टैंड-अप कॉमेडियन वीर दास के नेटफ्लिक्स कॉमेडी स्पेशल 'वीर दास: फूल वॉल्यूम' को कॉमेडी श्रेणी में नामांकित किया गया है और वो इस पुरस्कार के लिए भारत से तीसरी बार नामांकित हुए हैं। इसके साथ ही सोनी लिव की लोकप्रिय और चर्चित वेब सीरीज 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' ने ड्रामा सीरीज श्रेणी में नामांकन पाकर देश का नाम रोशन किया है।
रिकॉर्ड
वीर दास बने 3 बार एमी नामांकित होने वाले पहले भारतीय
23 सितंबर को घोषित इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 की नामांकन सूची में भारत ने 2 श्रेणियां अपने नाम की हैं।
वीर दास के नेटफ्लिक्स स्पेशल 'वीर दास: फूल वॉल्यूम' को कॉमेडी कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है, जबकि सोनी लिव की स्पोर्ट्स सीरीज 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' को बेस्ट ड्रामा सीरीज में नॉमिनेशन मिला है।
इस नॉमिनेशन के साथ ही वीर दास इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में 3 बार नामांकित होने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
ट्विटर पोस्ट
वीर दास ने फिर किया भारत का नाम रोशन
A third International Emmy Nomination for India 🇮🇳 This fool, thanks you from the bottom of his heart. 🙏❤️ @netflix @ZazuProduction pic.twitter.com/oHGkV2xI5Z
— Vir Das (@thevirdas) September 23, 2026
सफर
'फॉर इंडिया' से 'फूल वॉल्यूम' तक, एमी में वीर दास का कमाल
वीर दास का एमी सफर 2021 में 'फॉर इंडिया' से शुरू हुआ, जिसके बाद 2023 में 'लैंडिंग' ने पुरस्कार जीता। अब 'फूल वॉल्यूम' का मुकाबला वैश्विक शोज से है।
इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए वीर दास ने मजाकिया अंदाज में कहा कि 'फूल वॉल्यूम' नाम के शो को ये सम्मान मिलना दिलचस्प है। उन्होंने बताया कि ये स्पेशल तब तैयार हुआ था, जब उन्होंने अपनी आवाज खो दी थी, ऐसे में इसे ग्लोबल मंच पर देखना बेहद खास है।
आभार
"कभी 3 नामांकन के बारे में नहीं सोचा था"
वीर दास ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, "मैं नेटफ्लिक्स, अपनी टीम और उन सभी लोगों का बेहद आभारी हूं, जिन्होंने इस बहुत ही अजीब और व्यक्तिगत शो को बनाने में मदद की। जब हमने पहला शो बनाया था, तब मैंने कभी 3 बार नॉमिनेशन मिलने ेके बारे में नहीं सोचा था, इसलिए मैं बस इस बात का आनंद ले रहा हूं कि यह 'फूल' अब और भी बुलंद आवाज में गूंज रहा है।"
ूक
उधर दिसंबर, 2025 में सोनी लिव पर प्रीमियर हुई सीरीज 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' जम्मू-कश्मीर के पहले पेशेवर फुटबॉल क्लब की सच्ची कहानी पर आधारित है।
राजेश मापुस्कर और महेश मथाई द्वारा निर्देशित इस स्पोर्ट्स ड्रामा में मानव कौल और मोहम्मद जीशान अय्यूब मुख्य भूमिकाओं में हैं।
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 की 'सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज' की श्रेणी में नामांकित इस सीरीज का मुकाबला वैश्विक स्तर पर 'अ थाउजेंड ब्लोज', 'कैरेम' और 'मेनेम' जैसे बड़े शोज से है।