Page Loader
दीपिका, प्रियंका, विराट समेत इन सेलेब्रिटीज ने जीते इंस्टाग्राम 2019 के अवॉर्ड्स, पढ़ें पूरी लिस्ट

दीपिका, प्रियंका, विराट समेत इन सेलेब्रिटीज ने जीते इंस्टाग्राम 2019 के अवॉर्ड्स, पढ़ें पूरी लिस्ट

May 02, 2019
06:55 pm

क्या है खबर?

इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने मेंबर्स के लिए गुरुवार को 'इंस्टाग्रामर ऑफ द ईयर 2019' पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और विराट कोहली जैसे सेलेब्रिटीज के नाम शामिल हैं। प्रियंका को 2019 में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले अकाउंट का खिताब मिला है। बता दें पिछले साल शादी के बंधन में बंधी प्रियंका के इंस्टाग्राम पर 3.9 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

अवार्ड्स

मुंबई में संपन्न हुए अवॉर्ड समारोह

यह अवॉर्ड समारोह गुरुवार को मुंबई में संपन्न हुए। इंस्टाग्राम के अनुसार, जिनको पुरस्कार दिया गया है। उन्होंने पूरे साल स्टोरी टेलिंग आदि कला में अपनी विशेषज्ञता दिखाई है और फीड, लाइव, स्टोरीज़ और आईजीटीवी जैसी सुविधाओं का उपयोग करके एक मजबूत समुदाय बनाने में कामयाब रहे हैं। इस लिस्ट में प्रियंका के बाद क्रिकेटर विराट कोहली का भी नाम है। विराट को 'मोस्ट एंगेजड अकाउंट ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड मिला।

इंस्टाग्राम पोस्ट

प्रियंका का इंस्टाग्राम अकाउंट

जानकारी

दीपिका को दिया गया 'स्टोरीटेलर ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड

दीपिका को 'स्टोरीटेलर ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड दिया गया। दीपिका को यह सम्मान कान्स फिल्म फेस्टिवल में दीवानगी की लहरें, तेज तर्रार इंस्टाग्राम स्टोरीज, फ्लाइट पकड़ने के दौरान स्लो-मोशन वीडियो डांस और फैन्स के साथ आस्क मी एनीथिंग सेशन को देखते दिया गया है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

डांस करतीं दीपिका

डेब्यू

सारा को मिला 'राइजिंग स्टार अवॉर्ड'

पिछले साल बॉलीवुड में एंट्री मारने वाली सारा अली खान को 'राइजिंग स्टार अवॉर्ड' से नवाजा गया है। सारा ने साल 2018 में ही इंस्टाग्राम में भी डेब्यू किया था। उनकी फैन फॉलोइंग भी एक साल में काफी बढ़ी है। सेफ पूजा ढींगरा को 'फूड अकाउंट ऑफ द ईयर' केे अवॉर्ड से नवाजा गया है। उन्हेें यह अवॉर्ड रचनात्मक और अच्छे फूड कंटेट के लिए दिया गया है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

पूजा ढींगरा का इंस्टाग्राम पोस्ट

जानकारी

भुवन बम बने को मिला 'एंटरटेनमेंट अकाउंट ऑफ द ईयर'

कॉमेडियन और सिंगर, भुवन बम को 'एंटरटेनमेंट अकाउंट ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड दिया गया। वहीं, सेजल कुमार को 'फैशन अकाउंट ऑफ द ईयर' के अवॉर्ड से नवाजा गया।

इंस्टाग्राम पोस्ट

भुवन बम का वीडियो

फेसबुक

फेसबुक इंडिया के एंटरटेनमेंट पार्टनरशिप प्रमुख ने कहा ये

वहीं, पुरस्कारों की घोषणा करते हुए, फेसबुक इंडिया के एंटरटेनमेंट पार्टनरशिप प्रमुख साकेत झा सौरभ ने कहा कि ऐसे युवा लोगों को देखकर खुशी महसूस होती है जो रोजाना इंस्टाग्राम पर अपने यादगारों पलों को शेयर करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि 'इंस्टाग्रामर ऑफ द ईयर' अवार्ड्स उन रचनाकारों को पहचानने का एक तरीका है जो इंस्टाग्राम मंच की भावना का प्रतीक हैं।