सैयामि खेर अगली फिल्म में बनीं फोटोग्राफर, इस मशहूर शख्स की कहानी सुनकर
सैयामि खेर, विक्रम फाड़निस की अगली फिल्म में एक फोटोग्राफर की भूमिका निभाती नजर आएंगी। उनका पहला लुक सामने आ गया है, जिसमें वह हाथ में कैमरा लिए दिखाई दे रही हैं।
एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, उनके किरदार को उनके दोस्त और जाने-माने फैशन फोटोग्राफर तारास तारपोरवाला से प्रेरणा मिली है।
सैयामि के साथ फिल्म में यह कलाकार भी आएंगे नजर
सैयामि बताती हैं कि जब विक्रम फाड़निस ने उन्हें कहानी सुनाई, तो उन्होंने बिना देर किए 'हां' कर दिया था। उनका मानना है कि उन्हें एक 'ऑथर बैक्ड रोल' मिला है, यानी एक ऐसा किरदार जिसमें लेखक ने खास तौर पर किसी अभिनेता के लिए बहुत कुछ लिखा हो।
सैयामि कहती हैं कि उनके जैसे कलाकारों के लिए ऐसे किरदार मिलना बहुत मुश्किल होता है। इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन इसमें सैयामि के साथ ताहिर राज भासीन और विनीत कुमार सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे।
सैयामि आखिरी बार सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ (2025) में नजर आई थीं। वहीं उनके आने वाली फिल्मों की बात करें, तो वह अक्षय कुमार की फिल्म ‘हैवान’ में भी काम कर रही हैं।