NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सुशांत सिंह राजपूत करना चाहते थे 'चंदू चैंपियन', अब कार्तिक आर्यन पूरा करेंगे उनका सपना
    अगली खबर
    सुशांत सिंह राजपूत करना चाहते थे 'चंदू चैंपियन', अब कार्तिक आर्यन पूरा करेंगे उनका सपना
    सुशांत के सपने को पूरा करेंगे कार्तिक आर्यन

    सुशांत सिंह राजपूत करना चाहते थे 'चंदू चैंपियन', अब कार्तिक आर्यन पूरा करेंगे उनका सपना

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jul 06, 2023
    11:23 am

    क्या है खबर?

    इन दिनों कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' की सफलता का मजा ले रहे हैं। इस बीच उनकी नई फिल्म 'चंदू चैंपियन' चर्चा में है।

    यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर के होने की चर्चा है। यह फिल्म पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीत चुके मुरलीकांत पेटकर पर आधारित है।

    नई जानकारी के अनुसार, कार्तिक इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के अधूरे सपने को पूरा करने जा रहे हैं।

    खबर

    इस किरदार को निभाना चाहते थे सुशांत

    ई टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ साल पहले चर्चा थी कि 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' के बाद सुशांत सिंह राजपूत एक और स्पोर्ट्स बायोपिक करने वाले हैं। उस समय फिल्म का नाम तय नहीं था, लेकिन यह मुरलीकांत पेटकर पर आधारित थी।

    सुशांत खुद भी इस किरदार को पर्दे पर उतारने के लिए काफी उत्सुक थे। वह पेटकर की कहानी से काफी आकर्षित हुए थे।

    अब पीछे छूटी उनकी फिल्म को कार्तिक पूरा कर रहे हैं।

    वजह

    पेटकर की लगन से प्रेरित हुए थे सुशांत

    2016 में सुशांत ने पेटकर की बायोपिक में दिलचस्पी की वजह भी बताई थी। उन्होंने बताया था कि वह पेटकर की कहानी से तुरंत आकर्षित हुए थे।

    सुशांत इस बात से काफी प्रेरित हुए थे कि पेटकर ने अपनी शारीरिक मुश्किलों को कभी भी अपने सपनों के बीच नहीं आने दिया। वह उनकी लगन से काफी प्रभावित थे।

    यह कहानी सुनते ही वह इसमें डूब गए थे और इस फिल्म को करने के लिए काफी उत्साहित थे।

    तैयारी

    फिल्म के लिए खुद को तैयार कर रहे कार्तिक

    पेटकर की कहानी को पर्दे पर लाने की सुशांत की इच्छा को अब कार्तिक पूरा करेंगे। खबर के अनुसार, इस किरदार के लिए कार्तिक कड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं। वह अलग-अलग स्पोर्ट्स की भी प्रैक्टिस कर रहे हैं।

    फिल्म का निर्देशन सलमान खान की 'बजरंगी भाइजान', 'एक था टाइगर' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके कबीर खान करेंगे।

    'चंदू चैंपियन' अगले साल ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर 14 जून को रिलीज होगी। यह तारीख सुशांत की पुण्यतिथि भी है।

    जानकारी

    2020 में सुशांत ने कर ली थी आत्महत्या

    14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत पाए गए थे। उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या की थी। सुशांत 'काई पो छे', 'छिछोरे', 'पीके', 'केदारनाथ' जैसी फिल्मों में काम कर चुके थे।

    मुरलीकांत पेटकर 

    कौन हैं मुरलीकांत पेटकर?

    मुरलीकांत पेटकर पैरालंपिक्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय हैं। उन्होंने 1972 समर पैरालंपिक्स में तैराकी में गोल्ड मेडल जीता था।

    पेटकर भारतीय सेना में थे और 1965 के युद्ध में घायल होने की वजह से वह दिव्यांग हो गए थे। पेटकर पहले बॉक्सर थे, लेकिन दिव्यांग होने के बाद उन्होंने तैराकी और अन्य खेल शुरू कर दिए थे।

    2018 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सुशांत सिंह राजपूत
    कार्तिक आर्यन
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    सुशांत सिंह राजपूत

    दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने ठुकरा दी थी ये सुपरहिट फिल्में सेलिब्रिटी गॉसिप
    रिया चक्रवर्ती और शौविक के खिलाफ NCB ने दायर किए आरोप, 12 जुलाई को सुनवाई बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख से मनोज बाजपेयी तक, इन कलाकारों ने टीवी से की थी करियर की शुरुआत बॉलीवुड समाचार
    इन सितारों ने नुकसानदेह चीजों के प्रचार से किया मना, करोड़ों का ऑफर ठुकराया सेलिब्रिटी गॉसिप

    कार्तिक आर्यन

    कार्तिक आर्यन की 'आशिकी 3' में मुख्य भूमिका निभाएंगी दीपिका पादुकोण या कैटरीना कैफ  दीपिका पादुकोण
    नेटफ्लिक्स पर होगा कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' का प्रीमियर, जानिए कब देखें  कृति सैनन
    रणवीर सिंह से लेकर कार्तिक आर्यन तक, लेम्बोर्गिनी उरुस के मालिक हैं ये 5 सेलेब्रिटीज कार सेल
    कार्तिक आर्यन की 'आशिकी 3' में नजर आएंगी शहनाज गिल? अभिनेत्री ने बताई सच्चाई  शहनाज गिल

    बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष: भारती सिंह ने 'लल्ली' बनकर की शुरुआत, चमकी किस्मत और बन गईं 'लाफ्टर क्वीन' भारती सिंह
    बॉलीवुड में सफल रहीं ये कॉमेडी फिल्म फ्रैंचाइजी, अगले भागों का है इंतजार हाउसफुल फिल्म
    दुलकर सलमान ने देर रात किया भावुक पोस्ट, बोले- पहली बार ऐसा अनुभव किया; प्रशंसक हैरान-परेशान दुलकर सलमान
    रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' के लिए अब करना होगा लंबा इंतजार, जानिए क्यों टली रिलीज रणबीर कपूर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025