राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 72 साल बाद दिल्ली से बाहर, केवड़िया में आयोजन पर छिड़ी जोरदार बहस; निर्देशक बोले- गुजरात ही क्यों?
मनोरंजन
भारत के सबसे बड़े फिल्म पुरस्कार 72 सालों में पहली बार दिल्ली से बाहर जा रहे हैं। इस साल के पुरस्कार 22 सितंबर को गुजरात के केवड़िया में आयोजित किए जाएंगे।
इस फैसले से एक नई बहस शुरू हो गई है। निर्देशक राहुल ढोलकिया ने सीधे-सीधे सवाल उठाया है कि गुजरात को महाराष्ट्र या केरलम जैसे उन राज्यों से ऊपर क्यों चुना गया, जिनका फिल्म जगत से कहीं गहरा रिश्ता है।
राहुल पुरस्कार सिनेमा के केंद्रों में होने चाहिए
राहुल का अब भी यही कहना है कि पुरस्कार ऐसी जगहों पर होने चाहिए, जहां भारतीय सिनेमा का रिश्ता ज्यादा पुराना और मजबूत हो।