'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में आकर आलिया भट्ट को हुआ पछतावा? जमकर होना पड़ा रोस्ट
क्या है खबर?
कॉमेडियन समय रैना अपने चर्चित शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के दूसरे सीजन के साथ लौट आए हैं। 20 जून को शो का पहला एपिसोड नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हुआ जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ मेहमान बनकर पहुंची। दोनों अपनी आगामी फिल्म 'अल्फा' का प्रमोशन करने के लिए शो में पहुंची थीं, जो 3 जुलाई, 2026 को रिलीज होगी। इस दौरान, समय ने आलिया को जमकर रोस्ट किया। वहीं अभिनेत्री बोलीं कि उन्हें शो में आकर पछतावा हुआ है।
रोस्ट
रैना ने आलिया का उड़ाया मजाक
शो के दौरान रैना ने कहा, "आलिया जी, सबसे पहले तो मुझे यकीन नहीं हो रहा कि आप यहां हैं।" इस पर अभिनेत्री बोलीं, "हां, मुझे अभी थोड़ा पछतावा हो रहा है।" तभी कॉमेडियन बोले, "मैंने भी 'जिगरा' देखकर पछतावा किया था।" यह सुनते ही वहां मौजूद सभी दर्शक हंस-हंसकर लोटपोट हो गए। कॉमेडियन आगे बोले, "सच कहूं, तो आपके बगल में बैठकर थोड़ा नर्वस हूं, क्योंकि मैं बहुत बड़ा फैन हूं, आपके पति (रणबीर कपूर) का, बेशक आपका भी।"
मजाक
कान्स को लेकर आलिया का उड़ाया मजाक
रैना ने कान्स 2026 में आलिया को विदेशी मीडिया द्वारा अनदेखा करने के आरोपों पर भी उनका मजाक उड़ाया। उन्होंने अभिनेत्री से पूछा कि वह इतनी बड़ी अभिनेत्री हैं। इसके बावजूद उन्होंने 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में आने का फैसला क्यों लिया। वह कहते हैं, "कहां कान्स, कहां लेटेंट, लेकिन यहां, कैमरा आप पर है।" यह सुनते ही आलिया अपनी हंसी रोक नहीं पाईं। उनके साथ-साथ शो में मौजूद अन्य लोग भी जोर-जोर से हूटिंग करने लगते हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Alia bhatt's reaction when samay Raina roasted her for Cannes controversy. " Don't worry yaha sab camere aap par hi hai", and then alia roasted samay in the end..bro it's so hilarious 👀 pic.twitter.com/NTClxBCrEq
— daksh. (@mythicbxrn) June 20, 2026