LOADING...
कान्स 2026: आलिया भट्‌ट हुईं ट्रोल तो बचाव में आए अली गोनी, पोस्ट से लगाई क्लास
आलिया भट्‌ट के बचाव में आए अली गोनी

कान्स 2026: आलिया भट्‌ट हुईं ट्रोल तो बचाव में आए अली गोनी, पोस्ट से लगाई क्लास

May 14, 2026
10:07 am

क्या है खबर?

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 से आलिया भट्‌ट के लुक्स लगातार लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। अभिनेत्री एक नामी ब्यूटी ब्रांड की एंबेसडर के तौर पर शिरकत करने पहुंची। इस बीच, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिससे वह लोगों के निशाने पर आ गईं। इंटरनेट का एक वर्ग आलिया को अंतरराष्ट्रीय मीडिया द्वारा कथित अनदेखी करने के लिए ट्रोल कर रहा है। अब सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनका बचाव किया गया है।

पोस्ट

अली गोनी ने पोस्ट साझा किया

अली गोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर आलिया की रेड कार्पेट से एक क्लिप करते हुए लिखा, 'यह दुखद है जब हमारे ही लोग किसी ऐसे व्यक्ति को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं, जिसने भारत को वैश्विक मंच पर लाने के लिए इतनी मेहनत की। आलिया ने उन ऊंचाइयों को छुआ है, जिनका लोग सिर्फ सपना देखते हैं। मजाक उड़ाने और ट्रोल करने की बजाए, हमें उनका जश्न मनाना चाहिए जो भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करते हैं।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

वायरल क्लिप

आलिया का रेड कार्पेट से वायरल हुआ वीडियो

दरअसल, वायरल वीडियो देखने के बाद, लोगों ने गौर किया कि जब आलिया रेड कार्पेट पर पहुंची तो उन्हें अंतरराष्ट्रीय मीडिया से वैसा ध्यान नहीं मिला, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। कुछ लोगों ने यह तक कह दिया कि 'पैपराजी आलिया को भाव नहीं दे रहे, बड़े शर्म की बात है।' हालांकि, वीडियो में अभिनेत्री लगातार मीडिया को देखकर मुस्कुराती हुईं नजर आईं और उन्होंने बड़े गर्व के साथ कैमरे को पाेज दिया और फ्लाइंग किस भी दी।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

Advertisement