फिल्म 'रिटर्न ऑफ द जंगल' का टीजर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
क्या है खबर?
शाहरुख खान की आवाज में 'द लायन किंग' और श्रद्धा कपूर की आवाज में 'जूटोपिया' जैसी एनिमेटेड फिल्मों को काफी पसंद किया गया था। अब एक और एनिमेटेड फिल्म 'रिटर्न ऑफ द जंगल' आ रही है, जिसका टीजर और रिलीज तारीख जारी हो गई है। भारत का इकलौता एमी पुरस्कार विजेता एनिमेशन स्टूडियो, वैभव स्टूडियोज पंचतंत्र से प्रेरित इस फिल्म को ला रहा है। इसका निर्देशन वैभव कुमारेश ने किया है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित एनिमेशन फिल्म निर्माता हैं।
टीजर
जादुई जंगल की कहानियां और पुरानी यादों को ताजा करती है फिल्म
फिल्म का टीजर शानदार दृश्य अनुभव और दिल छू लेने वाली कहानी की झलक देता है। बिना किसी विदेशी तामझाम के यह फिल्म जादुई जंगल की कहानियां, स्कूल का माहौल और बचपन की पुरानी यादों को दिखाने का दावा करती है। भारत में दस्तक देने से पहले यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल कर चुकी है, क्योंकि इसे कान्स फिल्म मार्केट में प्रदर्शित किया गया था। फिल्म 29 मई, 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए टीजर
INDIA'S ONLY EMMY-NOMINATED ANIMATION STUDIO BRINGS 'RETURN OF THE JUNGLE' TO THEATRES... #India's only Emmy-nominated animation studio, #VaibhavStudios, has unveiled the teaser of its animated feature #ReturnOfTheJungle [#ROTJ].#ROTJ is a modern-day, Panchatantra-inspired… pic.twitter.com/fwKQhSp1Fp
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 24, 2026