CBFC ने बिना काटे किया गाजा युद्ध पर बनी फिल्म 'द वॉइस ऑफ हिंद रजब' को पास
मनोरंजन
गाजा युद्ध में एक 5 साल की फिलिस्तीनी बच्ची की दुखद मौत पर बनी फिल्म 'द वॉइस ऑफ हिंद रजब' को CBFC ने इसे बिना काटे पास कर दिया है।
यह फिल्म अब 19 जून को देशभर के 150 सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
'द वॉइस ऑफ हिंद रजब' को मिला 'A' सर्टिफिकेट
शुरुआत में CBFC ने इस फिल्म को पास करने में कुछ हिचकिचाहट दिखाई थी। बोर्ड को चिंता थी कि कहीं यह भारत और इजरायल के रिश्तों पर गलत असर न डाले।
हालांकि, आखिरकार फिल्म को बिना काटे रिलीज करने की मंजूरी मिल गई। JVEL के अध्यक्ष मनोज नंदवाना ने इस फैसले को 'चमत्कार' बताया है। उन्होंने कहा, 'मुझे तो कोई उम्मीद ही नहीं थी।'
मनोज का मानना है कि जनता के जबरदस्त समर्थन की वजह से ही यह मुमकिन हो पाया। यह फिल्म 2024 के गाजा संघर्ष की वास्तविक रिकॉर्डिंग्स का इस्तेमाल करती है और इसे 'A' सर्टिफिकेट दिया गया है।