Page Loader
वो भारतीय शो, जिसने दुनियाभर में रचा इतिहास; 'गेम ऑफ थ्रोन्स' को भी चटाई थी धूल
इस भारतीय शो ने दुनियाभर में बनाया था रिकॉर्ड (तस्वीर: एक्स/@FilmHistoryPic)

वो भारतीय शो, जिसने दुनियाभर में रचा इतिहास; 'गेम ऑफ थ्रोन्स' को भी चटाई थी धूल

May 09, 2025
08:20 am

क्या है खबर?

भारत में टीवी धारावाहिक विदेशों की तुलना में बहुत बाद में आए, जबकि अमेरिका और ब्रिटेन में 1950 के दशक में ही शो प्रसारित होने लगे थे, वहीं भारत में 80 से 2000 के दशक के दौर को भारतीय टीवी जगत का स्वर्णिम काल कहा जाता है, क्योंकि यही वो समय था, जब ज्यादातर धारावाहिकों ने एक से एक रिकॉर्ड बनाए थे। आज हम आपको भारत के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो के बारे में बता रहे हैं।

लोकप्रियता

'रामायण' ने रचा था कीर्तिमान

इस धारावाहिक का नाम है 'रामायण', जिसे रामानंद सागर ने बनाया। ये भारत में 1970 और 1980 दशक के अंत में पर्दे पर आया। यह टीवी शो इतना लोकप्रिय था कि इसे देखने के लिए सड़के खाली हो जाती थीं। सन्नाटा पसर जाता था, क्योंकि लोग घरों में होते थे। TRP के मामले में इसे आज तक कोई शो मात नहीं दे पाया है। ये तीन दशक बाद भी सबसे ज्यादा देखा जाने वाला भारतीय टीवी शो बना हुआ है।

रिकॉर्ड

शो के इस एपिसोड ने दुनियाभर में बनाया ये रिकॉर्ड

मौजूदा ऐतिहासिक डेटा के अनुसार, इस शो को इसके शुरुआती रन और री-रन के दौरान 65 करोड़ लोगों ने देखा था, जिससे यह दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले धारावाहिकों में से एक बन गया। इतना ही नहीं, मेघनाद और लक्ष्मण के युद्ध के एपिसोड को 7.7 करोड़ व्यूज मिले थे, जो न सिर्फ भारतीय टेलीविजन के लिए एक रिकॉर्ड है, बल्कि पूरी दुनियाभर में किसी भी शो के लिए सबसे ज्यादा व्यूज रहे।

कामयाबी

'गेम ऑफ थ्रोन्स' को भी छोड़ा पीछे

ऐसा बताया गया है कि 'गेम ऑफ थ्रोन्स'के फिनाले एपिसोड को जितनी व्यूअरशिप मिली थी, उसे भी रामायण ने ध्वस्त कर दिया था। जो रिकॉर्ड लंबे समय तक नहीं टूटा था, उसे 'रामायण ने एक रात में तोड़ दिया था। लोकप्रिय अमेरिकी फैंटेसी ड्रामा टीवी शो 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के आखिरी एपिसोड को साल 2019 में 1 करोड़ 93 लाख लोगों ने देखा था, जबकि 'रामायण' के एपिसोड को 7 करोड़ 7 लाख लोगों ने देखा था।

ट्विटर पोस्ट

'रामायण' ने हासिल की थी ये उपलब्धि

कमालश्

कब किया था 'रामायण' ने ये कारनामा?

'रामायण' जनवरी 1987 से जुलाई 1988 तक दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था। वैसे पहले इसे सिर्फ समाज का एक ही तबका देखा करता था, लेकिन 16 अप्रैल, 2020 में देशभर में लगे लॉकडाउन के दौरान इस शो ने वो कारनामा कर दिखाया था, जो कोई नहीं कर पाया। उस समय देश के नौजवानों ने भी इसका लुत्फ उठाया। शो में अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, दारा सिंह, सुनील लहरी, अरविंद्र त्रिवेदी जैसे कलाकार थे, जिन्हें लोग असल में पूजने लगे थे।