भारत-पाकिस्तान विभाजन की दर्दनाक कहानी दिखाती हैं ये 5 फिल्में, जानिए कहां देखें
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौर की त्रासदी और उसके असर को पर्दे पर दिखाएगी। फिल्म की रिलीज से पहले एक नजर उन फिल्मों पर भी डालते हैं, जिन्होंने 1947 के बंटवारे के दर्द, विस्थापन और हिंसा की कहानी को करीब से दिखाया है।
#1 & #2
'ट्रेन टू पाकिस्तान' और 'गदर'
साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म 'ट्रेन टू पाकिस्तान' में विभाजन की त्रासदी दिखाई गई है। इस फिल्म में दिव्या दत्ता मुख्य भूमिका में हैं। आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
'गदर' साल 2001 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म में विभाजन के समय की प्रेम कहानी को दिखाया जाता है। सनी देओल और अमीषा पटेल की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की थी। आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
#3 & #4
'पिंजर' और 'वीर-जारा'
साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'पिंजर' भारत-पाकिस्तान के विभाजन की पृष्ठभूमि की कहानी को दिखाती है। इस फिल्म को चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने निर्देशित किया था। आप इस फिल्म का लुफ्त प्राइम वीडियो पर उठा सकते हैं।
'वीर-जारा' साल 2004 में रिलीज हुई थी। यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान, प्रीति जिंटा, रानी मुखर्जी, जैसे अभिनेता मुख्य भूमिका में नजर आए थे। आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
जानकारी
'मैं वापस आऊंगा'
हाल ही में आई इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की कहानी भी भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें नसीरुद्दीन शाह, दिलजीत दोसांझ, शरवरी और वेदांग रैना नजर आए थे। आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।