Loading...
अनिल कपूर लेकर आए नया शो 'इंडिया के टॉप 1%', 'बिग बॉस 20' को देगा टक्कर
अनिल कपूर टीवी पर ला रहे नया रियलिटी शो

अनिल कपूर लेकर आए नया शो 'इंडिया के टॉप 1%', 'बिग बॉस 20' को देगा टक्कर

Aug 07, 2026
02:58 pm

क्या है खबर?

अनिल कपूर की मेजबानी वाला नया रियलिटी शो 'इंडिया के टॉप 1%' लोगों का मनोरंजन करने आ रहा है। इसका ऐलान कुछ महीने पहले हुआ था और अब इसकी स्ट्रीमिंग तारीख का खुलासा कर दिया है। अनोखे नाम वाला ये शो ज्ञान देने की बजाय लोगों की सोच कौशल और और दिमागी समझ का इम्तिहान लेगा। 'द 1% क्लब' नाम से नीदरलैंड, जर्मनी, मैक्सिको और अमेरिका समेत कई देशों में लोकप्रियता हासिल करने के बाद ये भारत में दस्तक देगा।

स्ट्रीमिंग तारीख

जानिए कब से शुरू होगा 'इंडिया के टॉप 1%'

'इंडिया के टॉप 1%' का प्रीमियर 5 सितंबर, 2026 से जियोहॉटस्टार और स्टार प्लस पर होगा।

शो के प्रति अपनी उत्सुकता जताते हुए अभिनेता ने कहा, "मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि 'इंडिया के टॉप 1%' का प्रीमियर 5 सितंबर को होगा। इतने शानदार माहौल में शो के भव्य लॉन्च को देखकर यह घोषणा और भी खास हो गई।"

उन्होंने बताया कि घर बैठे दर्शक भी इस गेम शो में आसानी से हिस्सा ले सकेंगे।

टक्कर

'बिग बॉस 20' के साथ होगा आमना-सामना

'इंडिया के टॉप 1%' पहली बार भारतीय दर्शकाें के सामने आ रहा है, जो टीवी के सबसे चर्चित शो 'बिग बॉस' के 20वें सीजन काे टक्कर देगा।

सलमान खान का ये शो 6 सितंबर से जियोहॉटस्टार पर दस्तक देगा, जिसका खुलासा निर्माताओं ने कुछ दिन पहले ही आधिकारिक तौर पर किया था।

वहीं 'इंडिया के टॉप 1%' एक दिन पहले, यानी 5 सितंबर से शुरू होगा। ऐसे में दोनों शो के बीच टकराव देखना दर्शकों के लिए भी दिलचस्प होगा।

ADVERTISEMENT