भारतीय वायुसेना की हवाई हमलों की कहानी देखना चाहते हैं? OTT पर देखें ये 5 फिल्में-सीरीज
क्या है खबर?
बॉलीवुड में देशभक्ति से जुड़ी फिल्मों और कहानियों का दौर एक बार फिर जोर पकड़ रहा है। खासतौर पर भारतीय सेना के शौर्य और साहसिक अभियानों पर फिल्में और वेब सीरीज बनाई जा रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन फिल्मों और सीरीज के बारे में, जिन्होंने भारत की हवाई हमलों की कहानी को पर्दे पर दिखाया है।
#1 & #2
'ऑपरेशन सफेद सागर' और 'गुंजन सक्सैना'
वॉर-ड्रामा वेब सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' अगस्त 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। यह सीरीज साल 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना द्वारा चलाए गए ऐतिहासिक और सबसे ऊंचे हवाई अभियान की कहानी को दिखाती है।
फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' 2020 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म कारगिल युद्ध में भारत की पहली महिला कॉम्बैट पायलट की कहानी को दिखाती है। जाह्नवी कपूर की इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
#3 & #4
'रक्षक' और 'फाइटर'
साल 2023 में रिलीज हुई वेब सीरीज 'रक्षक: इंडियाज ब्रेव चैप्टर 2' की कहानी पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई पर आधारित है। आप इस सीरीज का लुफ्त प्राइम वीडियो पर उठा सकते हैं।
फिल्म 'फाइटर' साल 2024 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म पुलवामा हमले के बाद हुई बालाकोट एयर स्ट्राइक पर आधारित है। अनिल कपूर, ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
जानकारी
#5 'स्काई फोर्स'
साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'स्काई फोर्स' 1965 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के पहले एयर ऑपरेशन की अनकही कहानी बताती है। अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया अभिनीत इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।