इंदे नवर्रेट्टे साइंस-फाई थ्रिलर 'द वैफल हाउस इंडेक्स' में हुईं शामिल, जानिए क्या होगी इसकी कहानी?
अपनी पिछली फिल्म 'ऑब्सेशन' में सबको अपने अभिनय से चौंकाने वाले इंडे नवर्रेते अब 'द वॉफल हाउस इंडेक्स' में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी।
इस साइंस-फिक्शन थ्रिलर फिल्म को एप्पल ओरिजिनल फिल्म्स बना रहा है और नवर्रेते इसकी कार्यकारी निर्माता भी होंगी। फिल्म को लुई पैक्सटन ने निर्देशित किया है।
इसकी पटकथा एंड्रयू नननेली ने लिखी है, जिसे 2025 की 'ब्लैक लिस्ट' में शामिल किया गया था। मशहूर अभिनेता ब्रैड पिट की प्रोडक्शन कंपनी 'प्लान बी' इस फिल्म को बना रही है।
'द वॉफल हाउस इंडेक्स' में आती हैं एक के बाद एक आपदाएं
यह फिल्म एक वॉफल हाउस की वेट्रेस के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी नाइट शिफ्ट में तब हंगामा मच जाता है, जब एक गनमैन वहां आ पहुंचता है।
इसके बाद एक के बाद एक कई आपदाएं आती हैं, जैसे भयंकर बाढ़, खूंखार मगरमच्छ, एक न्यूक्लियर धमाका, एलियंस और रेस्टोरेंट के नीचे एक रहस्यमयी बंकर भी सामने आता है।
फिल्म का टाइटल असल जिंदगी के 'वॉफल हाउस इंडेक्स' से लिया गया है। यह इंडेक्स इस बात का संकेत देता है कि तूफान कितने भयंकर हो सकते हैं। इसे इस आधार पर मापा जाता है कि तूफान के दौरान ये भोजनालय खुले रहते हैं या नहीं।
'ऑब्सेशन' और 'एक्स-मैन' के बाद नवर्रेते का करियर तेजी से ऊपर
इंडे नवर्रेते का करियर इस समय बुलंदी पर है। उनकी पिछली फिल्म 'ऑब्सेशन' ने दुनियाभर में 505 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की है। अब खबर है कि वह मार्वल स्टूडियोज की 'एक्स-मैन' में 'रोग' का किरदार भी निभाएंगी।