टीवी स्टार नंदीश संधू ने रचाई दूसरी शादी, बंगाली रीति-रिवाज से कविता बनर्जी संग लिए सात फेरे
टीवी अभिनेता नंदीश संधू ने अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं कविता बनर्जी के साथ शादी कर ली है। दोनों ने पश्चिम बंगाल में पारंपरिक बंगाली रीति-रिवाजों से विवाह किया। नंदीश को 'उतरन' और 'ख्वाहिश' जैसे टीवी धारावाहिकों से पहचान मिली है। ये उनकी दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने टीवी अभिनेत्री रश्मि देसाई से शादी की थी।
नंदीश ने साझा किए शादी से पहले के खूबसूरत पल
नंदीश संधू की शादी का जश्न शुक्रवार, 13 नवंबर को संगीत, सगाई और हल्दी की रस्मों के साथ शुरू हुआ। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर समारोह की कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। इनमें वो क्रीम रंग की धोती-कुर्ता पहने नजर आए, जबकि कविता बनर्जी लाल और क्रीम रंग की बनारसी साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं। नंदीश पिछले एक साल से अपने खास पलों की झलक प्रशंसकों के साथ साझा कर रहे हैं। हाल ही में वो नेटफ्लिक्स की सीरीज 'तस्करी' में नजर आए थे। इसके अलावा वो 'अनदेखी', 'ग्रहण' और 'जुबली' जैसे OTT शोज में भी काम कर चुके हैं।
ट्विटर पोस्ट
https://twitter.com/i/status/2121904593202524293