स्वतंत्रता दिवस पर 'रणबाली' का बड़ा धमाका, तिरंगे में लिपटे नजर आए विजय देवरकोंडा का नया पोस्टर वायरल
मनोरंजन
देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 'रणबाली' फिल्म की टीम ने विजय देवरकोंडा का एक नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें वो भारतीय तिरंगे में लिपटे नजर आ रहे हैं। पोस्टर में उनका लुक किसी स्वतंत्रता सेनानी जैसा दमदार लग रहा है। ये फिल्म इतिहास के भूले-बिसरे पन्नों से प्रेरणा लेकर एक एक्शन से भरी कहानी पेश करेगी, जो बहादुरी और आजादी के जज्बे को दर्शाएगी।
'रणबाली' कब हो रही रिलीज?
राहुल संकृत्यान के निर्देशन में बनी 'रणबाली' को मैत्री मूवी मेकर्स और टी-सीरीज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की लोकप्रिय जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आएगी। अंतरराष्ट्रीय एक्टर अर्नोल्ड वोस्लू भी इस फिल्म का हिस्सा हैं, जो वैश्विक स्तर पर इसे और लोकप्रिय बनाएंगे। ये फिल्म 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।